दुर्ग/ आबकारी विभाग का कर्मचारी बनकर  1 लाख  83 हजार  रुपए के सोने चांदी के जेवर खरीदकर सराफा व्यवसाई को जीरो बैलेंस का  चेक  देने वाले आरोपित के खिलाफ  भिलाई 3 पुलिस द्वारा  धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। आरोपित  की  इस मामले में गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।