कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुलाकात की, देश -प्रदेश की राजनैतिक गतिविधियों पर की चर्चा

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा से आज उनके नई दिल्ली आवास में कांग्रेस महासचिव और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने देश- प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की। दोनों वरिष्ठ नेताओं ने एक दूसरे का कुशलक्षेम पूछा और दीपावली की बधाई दी। श्री सिंह ने श्री वोरा के स्वस्थ होने के बाद पहली बार उनसे मुलाकात की।

Leave a Reply