नपं अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप ने अटारी के आदर्श गौठान में पूजा-अर्चना कर गायों को खिलाया खिचड़ी

पाटन। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री बनने के बाद गौठान निर्माण की शुरुआत के बाद अब गोवर्धन पूजा की पंरपरा का निर्वाह पाटन नगर पंचायत के अटारी में स्थित आदर्श गौठान में किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप ने गोवर्धन पूजा परंपरा का निर्वहन गायों की पूजा-अर्चना कर उन्हें खिचड़ी खिलाकर किया। कार्यक्रम में पार्षद आभाष दुबे, लीलेश वर्मा, कमलकिशोर वर्मा सहित गौठान के कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply