कोरोना के 95 नए मरीज़, 41 हुए स्वस्थ

भाटापारा/ जिले में कोरोना के 95 नए मरीज़ मिले हैं। इसे मिलाकर जिले में कोरोना के संक्रमित मरीज़ों की संख्या 6036 हो चुकी है। एक मरीज़ की मौत भी आज रिकार्ड की गई। सीएमएचओ ने आज मील मरीज़ों की विकासखण्ड वार जानकारी में बताया कि बलौदाबाजार से 3, भाटापारा से 20, बिलाईगढ़ से 21, कसडोल से 22, पलारी से 11 और सिमगा से 18 मरीज़ पॉजिटिव पाये गये हैं। उन्होंने बताया कि जिले में आज 41 मरीज़ों को ठीक होने पर छुट्टी दे दी गई। अब तक 5396 लोग जिले में कोरोना की जंग जीत चुके हैं। अब केवल 548 मरीज़ बचे हैं, जिनका इलाज़ फिलहाल चल रहा है। कोरोना की जांच के लिए आज 533 नमूने एकत्र किए गए। सिमगा विकासखण्ड के एक गाँव के 63 वर्षीय बुज़ुर्ग की आज मौत हो गई। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते मे उन्होंने दम तोड़ा। कोरोना के साथ कई अन्य बीमारियों से वे पीड़ित थे।

Leave a Reply