मुख्यमंत्री ने चिटफंड कंपनियों के शिकार ग्रामीणों को उनका पैसा वापस दिलाकर एक और वायदे को किया पूरा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अश्वनी साहू ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

पाटन। भाजपा शासनकाल में छत्तीसगढ़ की भोले-भाले ग्रामीण जनता को शिकार बनाकर विभिन्न चिटफंड कंपनी ने करोड़ों रुपयों का चूना लगाया था। जिसे राज्य की भूपेश बघेल सरकार ने वापस दिलाकर बड़ी राहत प्रदान की है।
यह बातें वरिष्ठ कांग्रेस नेता अश्वनी साहू ने कही है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन काल में सरकार में बैठे लोग और भाजपा के नेता चिटफंड के लुटेरों के चश्मदीद साक्षी हुआ करते थे, लेकिन भूपेश बघेल की सरकार ने राजनांदगांव जिले के गरीब ग्रामीण लोगों को चिटफंड कंपनी का पैसा खाते में हस्तांतरण कर दिवाली की खुशी को दोगुना कर दिया है। श्री साहू ने कहा कि यह साहस तो केवल छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री ही कर सकता है। गांव के लोग अपने जीवन की गाढ़ी कमाई को चिटफंड कंपनी में लगा चुके थे और कई एजेंट दबाव में आकर आत्महत्या करने विवश हो गए थे। ऐसे समय पर भूपेश बघेल ने लोगों को विश्वास दिलाया कि आप लोग चिंतित ना हो चिटफंड कंपनी का पैसा आप सबकी कमाई का है, उन्हें वापस दिलाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अपने वायदे को एक बार फिर पूरा किया है। अश्वनी साहू ने इस नेक कार्य के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Leave a Reply