भाटापारा । राज्य शासन ने स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार करते हुए शहरी स्वास्थ्य क्षेत्रों को बड़ी सौगात दी है। जिसके तहत राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत जिले में एक शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटापारा शहर में और 6 स्वास्थ्य सुविधा केंद्र बलौदा बाजार शहर में शनिवार को प्रारंभ किया। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव ने ऑनलाइन के माध्यम से इसका लोकार्पण किया। भाटापारा में पुराने ब्लॉक शिक्षा ऑफिस में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की शुरुआत की गई। यहां पर सुबह से ही कांग्रेसी नेताओं सहित पत्रकारों और अन्य लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। इस मौके पर निगम मंडल के सदस्य सतीश अग्रवाल, विधानसभा में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे सुनील महेश्वरी, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष सरिता सत्यनारायण ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुशील शर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष संगीता मनोहर साहू सहित कांग्रेस के अन्य नेता गण नगरपालिका के सभापति उपस्थित थे। इस दौरान नेताओं ने अपने उद्बोधन में इस सुविधा के प्रारंभ होने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के प्रति आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि इसके प्रारंभ होने से लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा। इस मौके पर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर राजेश अवस्थी ने यहां मिलने वाली सभी सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में जनपद पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि केतु मान साहू, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष आलोक मिश्रा, पार्षद रानी राजेंद्र वर्मा, पार्षद मेनका विक्की ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।
भाटापारा और बलौदाबाजार में शहरी स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ
