भाटापारा । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन का आगमन कल रविवार को भाटापारा में हो रहा है। उक्त आगमन जिला पंचायत के उपाध्यक्ष सरिता सत्यनारायण ठाकुर व नगर पालिका उपाध्यक्ष त्रिलोक सलूजा, पार्षद विक्की मेनका ठाकुर, पार्षद रानी राजेंद्र वर्मा, चंदू साहू, दीपक निर्मलकर पार्षद के आमंत्रण पर हो रहा है। आगमन दोपहर 3:00 बजे होगा। आगमन के उपरांत कार्यकर्ता एवं पत्रकारों से मुलाकात करेंगे। उसके बाद ग्राम पंचायत आमलीडीह में नया पंचायत भवन का उद्घाटन तथा निपनिया और ग्राम पंचायत गोड़ी में सीसी रोड का भूमि पूजन का कार्यक्रम गिरीश देवांगन के हाथों संपन्न होगा। जिसमें ग्राम पंचायत के सरपंच, उप सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, पंच व कांग्रेस संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहेंगे।
खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन कल भाटापारा आएंगे, कई कार्यक्रमों में होंगे शरीक
