भाटापारा । भाटापारा नगर पालिका परिषद के द्वारा गोधन न्याय योजना के तहत गोबर से निर्मित दिया का विक्रय नगर पालिका परिषद के बाहर दुकान लगाकर महिला स्व सहायता समूह के द्वारा किया जाएगा। महिला स्व सहायता समूह मिशन क्लीन सिटी योजना की महिलाओं के द्वारा गोधन न्याय योजना के अंतर्गत क्रय किए गए गोबर से आकर्षक दीये एवं गणेश जी तथा अन्य सजावट सामग्री का निर्माण किया जा रहा है। जिसका विक्रय नगर पालिका परिषद के बाहर दुकान लगाकर किया जाएगा।इसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। एक-दो दिनों में दुकान लग जाएगी। नगर पालिका परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी आशीष तिवारी ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की योजना के तहत संपूर्ण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शुद्धता की पहचान है। गोबर से निर्मित दीये और अन्य सामग्रियां इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोग गोबर से निर्मित दिए का उपयोग व अन्य सामग्रियों का उपयोग करें। इसके अतिरिक्त मुख्य नगरपालिका अधिकारी आशीष तिवारी ने यह भी बताया कि गोबर से बने खाद का निर्माण भी प्रगति की ओर है। जिसे ₹8 प्रति किलो की दर से विक्रय किया जाएगा। इससे मिलने वाली सभी राशि महिला स्व सहायता समूह को वितरित की जाएगी। सरकार की योजना के अनुसार लगातार गोबर की खरीदी का कार्य किया जा रहा है।
गोधन न्याय योजना: गोबर से निर्मित दीये की ब्रिकी नगर पालिका के पास होगी
