भाटापारा जिले में कोरोना के 71 नए मरीज़ों की पहचान

भाटापारा/ कोरोना के 71 नए मरीज़ों की पहचान की गई है। इसे मिलाकर जिले में कोरोना संक्रमित मरीज़ों की कुल संख्या 5859 तक पहुंच गई है। ब्लॉकवार मिली जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार से 17, भाटापारा से 10, बिलाईगढ़ से 13, कसडोल से 12, पलारी से 15 और सिमगा से 4 मरीज़ पॉजिटिव मिले हैं। सीएमएचओ ने बताया कि जिले में आज 994 नमूने कोरोना जांच के एकत्र किए गए। 10 मरीज़ आज ठीक होकर घर लौट गए। अब तक 5150 लोग इलाज़ के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल 626 मरीज़ सक्रिय हैं, जिनका इलाज़ जारी है। जिले में कोरोना से हुई मौत की संख्या 83 है। लगभग 90 फीसदी मौत अन्य जटिल बीमारियों के साथ कोरोना संक्रमण के कारण हुई है।

Leave a Reply