भाटापारा/ पुलिस परिवार बलौदाबाजार द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सद्भावना एकता दौड़ का आयोजन किया गया। सद्भावना दौड़ गार्डन चौक से प्रारंभ होकर भाटापारा रोड केडिया राइस मिल के आगे से वापस आकर कुल 05 किलोमीटर की दूरी तय करते हुये गार्डन चौक में समाप्त हुई।
सद्भावना दौड़ में *प्रथम स्थान आरक्षक भूपेंद्र वर्मा, दूसरा आरक्षक संदीप साहू एवं तीसरा स्थान आरक्षक गजानंद वर्मा ने प्राप्त किया। सद्भावना दौड़ का मुख्य आकर्षण लगभग 48 साल की उम्र पार कर चुके प्रधान आरक्षक त्रिलोकी बघेल, श्यामलाल एवं शीतल बांधे का बहुत ही कम समय में सद्भावना दौड़ को पूरा करना रहा।* इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य एकता के भाव को प्रदर्शित कर, पुलिस जवानों के स्वास्थ्य एवं बेहतर तालमेल बनाकर रखते हुये साथ मिलकर कार्य करने की प्रवृत्ति को और आगे बढाना है। सद्भावना दौड़ में मुख्य रुप से श्री जितेंद्र यादव प्रशिक्षु आईपीएस, निरीक्षक जितेंद्र कोसले, सूबेदार अशोक गिरी, उपनिरी. रामशरण सिंह सहित थाना सिटी कोतवाली, रक्षित केंद्र एवं पुलिस कार्यालय से बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।