पाटन। असत्य पर सत्य की विजय का महापर्व विजयादशमी पाटन नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईस मौके पर नगर के पौराणिक आस्था के प्रतीक स्थल द्वारकाधीश मंदिर के समक्ष मुकुट पूजा के संग भगवान श्रीराम भगवान, लक्ष्मण एवं हनुमान जी की पूजा अर्चना के पश्चात रावण दहन का कार्यक्रम संपन्न कराया गया हैं। इससे पहले कार्यक्रम में उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप ने उपस्थित लोगों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम राम चंद्र जी द्वारा दिखाए गए सत्य के मार्ग पर चलने की सीख देता है। कार्यक्रम का संचालन कोरोना वैश्विक महामारी के मद्देनजर सरकार के द्वारा जारी महत्वपूर्ण दिशा निर्देश को ध्यान में रखते हुए किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, उपाध्यक्ष बलदाऊ भाले, पंडित विजय सावर्णी,पंडित कृष्ण कुमार तिवारी हेमंत देवांगन कार्यकारी अध्यक्ष नगर काँग्रेस कमेटी पाटन, पार्षदगण कैलाश चन्द्र देवांगन, मनीष देवांगन, लीलेश वर्मा,अशोक ठाकुर, लीलाधर वर्मा,बिसौहा देवांगन,आभाष दुबे,सतीश देवांगन,लोकेश नायक, भास्कर सावर्णी, पुरुषोत्तम कश्यप, सुनील सोनी, संतोष मालवीय,नीरज सोनी,अमन कश्यप, विक्की कश्यप, आदित्य तिवारी, पंकज पांडे सहित नगर के जनप्रतिनिधियों के साथ प्रबुद्धजन सम्मिलित हुए।
पाटन में विजयादशमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
