पाटन। केंद्र सरकार के कृषि बिल के विरोध में शनिवार को पाटन विधानसभा के ग्राम- केसरा, रानीतराई, जामगांव आर और बटरेल में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण के जिलाध्यक्ष निर्मल कोसरे, ब्लॉक अध्यक्ष मेहत्तर लाल वर्मा, अशोक साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मध्य उत्तर पाटन जोन प्रभारी अश्वनी साहू, कांग्रेस जोन प्रभारी रूपेंद्र शुक्ला, प्रदेश सहकारिता कांग्रेस प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष एवं वर्तमान जनपद सदस्य रमन टिकरिया, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं वर्तमान जनपद सदस्य रूपचंद साहू
ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया। जिसमें केंद्रीय कृषि बिल को किसानों के खिलाफ साजिश बताते हुए। इसके खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया।
ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निर्मल कोसरे, मेहत्तर लाल वर्मा ने कहा कि- मोदी सरकार के तीन काला कानून का दुष्प्रभाव किसानों और आम उपभोक्ताओं के ऊपर पड़ने लगा है। प्याज के बढ़ते दाम मोदी सरकार के जमाखोरी और मुनाफाखोरी का नतीजा है। प्याज के बढ़ते दाम को लेकर भाजपा नेताओं के पास कोई जवाब नहीं है। कृषि बिल को किसान हितैषी बताने वाले भाजपा के नेता अब आम जनता के सवालों से मुंह चुरा रहे हैं। मोदी भाजपा ने वस्तु अधिनियम में संशोधन कर आम उपभोक्ताओं के ऊपर महंगाई की मार को बढ़ाने का काम किया है। पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे जनता के ऊपर कुठाराघात किया जा रहा है जिसका हम विरोध करते हैं। साथ ही हम, मोदी सरकार के निजीकरण और स्वेच्छाचारिता, असैवधानिक नीतियों का विरोध करते हैं।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अश्वनी साहू ने कहा कि किसान पुत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार छत्तीसगढ़ के किसानों के ऊपर मोदी सरकार के तीन काला कानून का प्रभाव पड़ने नहीं देगी। किसानों के हक अधिकार पर राज्य को मिले संघीय व्यवस्थाओं के तहत अधिकारों का पालन कर कानून बनेगा और छत्तीसगढ़ के किसानों और आम उपभोक्ताओं को राहत दिलाई जाएगी।
इस अवसर पर सेक्टर प्रभारी यादव राम सेन, जीवधन ठाकुर, चतुर साहू, भेष कुमार आठे, पंकज वर्मा, निशू चंद्राकर, टीकम भास्कर, बी एन राजू, अशफाक अहमद, अमीर, विक्रांत यादव, रेवा मंडल, युवा कांग्रेस व एनएसयूआई के कार्यकर्ता पाटन के भविष्य जैन, आयुष टिकरिया, ज्योति प्रकाश यादव, राजा टिकरिया, चिंतन धीवर, दिनेश चंद्राकर, प्रेम प्रकाश पांडे, पोषण साहू, चन्द्रशेखर देवांगन, गीतेश देवांगन, हरीश साहू, ऋषभ चन्द्राकर, डेविड चन्द्रकार, डोमेश्वर साहू, राजा चन्द्रकार, दुष्यंत साहू, विकाश ठाकुर, किशन कतलम, बसन्त धीवर, योगेश साहू, शुभम बंजारे के अलावा सैकड़ों की संख्या में किसान, मजदूर एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
