सट्टा: खाईवाल और सटोरिया गिरफ्तार

भाटापारा । नगर पुलिस के द्वारा एक खाईवाल तथा एक सटोरिया को पकड़ा गया है। सटोरिया के पास से एक नग मोबाइल जिसकी कीमत लगभग ₹6000 थी तथा सट्टा पट्टी के अतिरिक्त नकदी ₹550 जप्त किया गया है, जबकि खाईवाल के पास से एक नग मोबाइल जिसकी कीमत ₹6000, नकदी रकम ₹6770 जप्त किया गया है। यह लोग होटल की आड़ में सट्टा पट्टी लेने का काम करते रहे हैं। पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। नगर निरीक्षक महेश कुमार ध्रुव ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने के बाद छापामार कार्रवाई की गई और वहां से इन्हें रंगे हाथों पकड़ा गया। इनके खिलाफ जुआ एक्ट की कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक हितेश जंघेल, सहायक उपनिरीक्षक ओम साहू, प्रधान आरक्षक विनोद बांधे, आरक्षक नाथूराम निषाद, रामनाथ पैकरा,रामेश्वर मरावी का विशेष योगदान रहा है।

Leave a Reply