करौली पुजारी परिवार के मदद के लिए अन्य समाज के लोग भी आये आगे:डॉ निर्वाणी

करौली की घटना सभ्य समाज के लिए विकृति :ठाकुर होरी सिंह डोड़

बेमेतरा/ ठाकुर क्षत्रिय महासभा रहटादह के केंद्रीय अध्यक्ष ठाकुर होरी सिंह डौड़ सपरिवार केबिनेट मंत्री के दर्जा प्राप्त गौसेवा आयोग के अध्यक्ष ,अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण सेवा संघ के सरंक्षक एवम गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत राम सुंदर दास जी को करौली राजस्थान में पुजारी परिवार के मदद के लिए सहयोग राशि सौपा,इस दौरान छत्तीसगढ़ मजदूर कामगार कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष आलोक पांडेय,अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण सेवा संघ के राष्ट्रीय सचिव डॉ सौरभ निर्वाणी भी उपस्थित थे.

ज्ञात हो कि राजस्थान के करौली में कुछ भू माफ़ियाओ ने मंदिर की जमीन हड़पने के लिए मंदिर के पुजारी बाबूलाल वैष्णव को जिंदा जला दिया था,जिससे कि पूरे संत  पुजारी समाज में आक्रोश है,अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण सेवा संघ के संरक्षक

दुधाधारी मठ के महंत रामसुंदर दास ,राष्ट्रीय सचिव डॉ सौरभ निर्वाणी एवं आलोक पांडेय ने पुजारी के परिवार को मदद की पहल छत्तीसगढ़ से की है इसी तारतम्य में बहुत से समाज प्रमुखों एवं संस्थानों ने इस पहल की सराहना करते हुए स्वस्फूर्त भाव से अपना योगदान देने पहुच रहे है,होरी सिंह ठाकुर वर्तमान में बेमेतरा नगर पालिका के मुख्यं कार्यपालन अधिकारी है साथ ही साथ  राजपूत क्षत्रिय महासभा रहटादह केंद्रीय अध्यक्ष भी हैं उन्होंने कहा कि संत पुजारी की प्रार्थनाएं पूरे मानवता के लिए होती है हिन्दू जीवन संस्कृति और परम्परा में सभी समाजो में पंडित और पुजारियों द्वारा कराए जाने वाले अनुष्ठानों और संस्कारों का विशिष्ट स्थान हैं, उन्होंने इस तरीके की घटना पर अपना शोक व्यक्त करते हुए इसे सभ्य समाज के विकृती के रूप में अंकित किया है।

Leave a Reply