केंद्र के नए कृषि कानून के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान को लेकर विधायक आशीष छाबड़ा ने ली बैठक

बेमेतरा/ बेमेतरा विधायक कार्यालय में कांग्रेस कमेटी की बैठक रखी गई बैठक में विधायक आशीष छाबड़ा उपस्थित रहे उन्होंने कार्यकर्ताओ को केन्द्र सरकार द्वारा लाये गए नए कृषि कानून तथा श्रम कानून की बारीकियों से अवगत कराते हुए इन कानूनों को किसान विरोधी बताया तथा कहा कि केन्द्र सरकार देश मे कृषि उपज मंडियों के ढांचे को तबाह करने पर तुली हुई है अगर इस काले कानून का विरोध आज नही किया गया तो आने वाली पीढ़ियां हमे माफ नही करेगी विधायक आशीष छाबड़ा ने कांग्रेज़ कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि वे किसानों के हितों में जमीन की लड़ाई लड़े जिसकी सुरुवात
महामहीम राष्ट्रपति को किसानो के लाखों हस्ताक्षरो से युक्त पत्र सौपने से किया जायेगा और वह समय अब आ गया है जब हमें घर-घर जाकर किसानो को इस काले कानून की जानकारी देते हुये उन्हें हस्ताक्षर अभियान का हिस्सा बनाना है इस अवसर पर बंसी पटेल अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा,मंगत साहू पूर्व उपाअध्यक्ष नगर पालिका बेमेतरा,रामेस्वर देवांगन अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी बेरला, सुमन गोस्वामी अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी बेमेतरा,लुकेश वर्मा अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, प्रवीण शर्मा,मिथलेश वर्मा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बेमेतरा, ललित विश्वकर्मा,श्रीमतीं शशिप्रभा गायकवाड़ सदस्य जिला पंचायत बेमेतरा,शिद्धिक खान सभापति जनपद पंचायत बेरला,सुभम वर्मा,संतराम यादव,मोहित वर्मा,सुखराम वर्मा,अजय ठाकुर,सनतधर दीवान,अमरीका साहू,विनोद परगनिहा,श्यामलाला साहू,चिंता कोशले,कुशाल नायक,हरिराम साहू सरपँच ओटेबन्ध, राजा वर्मा सरपँच गांगपुर,चित्रेन्द्र वर्मा सरपँच चोरभट्टी,पप्पू साहेब,कुशाल नायक,वसीम मुनीर,राजू साहू सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे

Leave a Reply