भाटापारा । मरवाही उपचुनाव में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री म भूपेश बघेल व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के द्वारा मरवाही के दक्षिण सेक्टर पंढरी क्षेत्र के लिए चुनाव प्रभारी के रूप में कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं आदिवासी नेता गणेश सिंह ध्रुव को चुनाव प्रभारी बनाया है ।प्रदेश सचिव गणेश सिंह ध्रुव अपने साथियों के साथ 23,10 ,2020 को अपने चुनाव प्रभारी सेक्टर में साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के के ध्रुव को विजय बनाने के लिए मोर्चा संभालेंगे साथ में आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री जनक राम ध्रुव चुनाव प्रचार में साथ रहेंगे।
गणेश सिंह ध्रुव को मरवाही चुनाव में जिम्मेदारी मिली
