भाटापारा । इंडियन ऑयल कंपनी के द्वारा भाटापारा के राधेश्याम फ्यूल्स में नवरात्रि एवं दीपावली धमाके के नाम से लकी ड्रा कूपन योजना प्रारंभ की गई। जिसका विधिवत उद्घाटन इंडियन आयल के अधिकारी सरत कुमार अग्रवाल ने किया। इसमें अनेक प्रकार की योजनाएं लागू की गई है। इस दौरान इंडियन आयल के अधिकारी सरत कुमार अग्रवाल एवं राधेश्याम फ्यूल्स के संचालक सुदीप शुक्ला ने बताया कि योजना पूरे दीपावली तक चलेगी। योजना का उद्देश्य ग्राहकों को इस फेस्टिवल में कंपनी की ओर से कुछ उपहार प्रदान करना है।
राधेश्याम फ्यूल्स में नवरात्रि एवं दीपावली धमाके के नाम से लकी ड्रा कूपन योजना प्रारंभ
