मुख्यमंत्री की उपस्थिति में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ ध्रुव ने भरा पर्चा , मुख्यमंत्री ने कहा हम किसी को चुनाव लडने से नहीं रोक रहे

बिलासपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू समेत मंत्रियों वी विधायको की उपस्थिति में कांग्रेस प्रत्याशी डा केके ध्रुव ने मरवाही उपचुनाव के लिए नामांकन भरा । आज नामांकन के आखिरी दिन जनता कांग्रेस जोगी के प्रत्याशी अमित जोगी ने भी अपना नामांकन दाखिल किया ।
मरवाही विधानसभा के उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी डॉ के के ध्रुव ने जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन में शामिल होने पसान में बने हेलिपैड पर पहुंचे जहां राजस्व मंत्री ने विधायक गण के साथ मुख्यमंत्री को गमछा पहनाकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री के द्वारा नामांकन पश्चात पेंड्रा के केशव वाटिका में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। नामांकन दाखिल के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , आबकारी और उद्योग मंत्री कवासी लखमा, कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकामराजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल कोरबा सांसद ज्योत्सना चरण दास महंत के साथ ही विधायक शैलेष पाण्डेय मोहित केरकेट्टा ,कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव और संगठन के अन्य बड़े नेता मौजूद थे।
नामांकन दाखिल करने के पूर्व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पसान में हेलीकॉप्टर से पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मिले उसके साथ ही सड़क मार्ग से पेंड्रा के केशव वाटिका पहुंच कर सभी मंत्री एवं संगठन के नेताओ के साथ ही नामांकन के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंच कर कांग्रेस प्रत्याशी डॉ के के ध्रुव का नामांकन दाखिल कराया। कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन भरने के समय खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई भी की । इसी दौरान चुनाव प्रचार सीप्रसार की रणनीति को लेकर प्रभारी मंत्री के साथ ही संगठन के लोगों से चर्चा भी की गई।
नामांकन के साथ ही चुनावी सभा पेन्ड्रा के केशव वाटिका में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ के के धुव्र के लिए चुनाव प्रचार किया और कहा कि आज मैं कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन के लिए पेन्ड्रा में आया हूँ। कांग्रेस सरकार ने महाविद्यालय, विद्यालय सहित विकास कार्य करने वाली सरकार है। हमने किसान, गरीबो को 35 किलो चावल देने का काम, और गोधन न्याय योजना का शुभारंभ किया गया हैं। श्री बघेल ने कार्यकर्ताओ से कहा की इस बार कांग्रेस को रिकार्ड मतों से जिताने के लिए जुट जाएं । उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि मरवाही उपचुनाव में 60 हज़ार वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी की जीत होगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, ज्योत्सना चरण दास महंत, प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, सहित मंत्री सांसद और विधायक उपस्थित रहे।
पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन के बाद मरवाही विधानसभा में हो रहे उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामांकन दाखिले के आखिरी दिन जनता कांग्रेस जोगी से प्रत्याशी और जनता कांग्रेस प्रमुख अमित जोगी और ऋचा जोगी ने भी नामांकन दाखिल कर किया
इस दौरान अमित जोगी की माँ रेणु जोगी भी मौजूद रहीं, मरवाही विधानसभा उपचुनाव के नामांकन का आज आखिरी दिन था।
नामांकन दाखिल करने से पहले अमित जोगी कब्रिस्तान पहुंचे और पिता अजीत जोगी के कब्र में फूल चढ़ाने के बाद निर्वाचन कार्यालय के लिए रवाना हुए।
कांग्रेस प्रत्याशी केके ध्रुव ने भी नामांकन दाखिल कर दिया है, बता दें कि कल बीजेपी प्रत्याशी गंभीर सिंह ने नामांकन दाखिल किया डबल्यूथा।
मरवाही उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जोगी परिवार पर तंज कसा और कहा, कि हम किसी को चुनाव लड़ने से नहीं रोक रहे हैं।
मरवाही आरक्षित सीट है। जो आदिवासी होगा, वही चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि मरवाही कांग्रेस की परंपरागत सीट है और वहां से हमारी जीत पक्की है ।

Leave a Reply