भाटापारा । सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत मंगलवार को एक कार्यक्रम मे नगर पालिका परिषद भाटापारा की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता गुप्ता ने पंचांग दीवान हायर सेकेंडरी स्कूल में अध्ययनरत छात्राओं को साइकिल का वितरण किया. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया. योजना के तहत स्कूल में अध्ययनरत छात्राओं में से 190 छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया. इस अवसर पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सुनीता गुप्ता ने कहा कि साइकिल मिलने से छात्राओं को आने जाने में बड़ी सुविधा होगी. उन्होंने कहा कि सरकार की हर योजनाओं का लाभ हर लोगों को मिले इस बात की कोशिश हमेशा रहेगी. इस अवसर पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष वैभव केसरवानी, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील गुप्ता, नगरपालिका के सभापति सीरीज जांगड़े, पार्षद दीपक निर्मलकर, कांग्रेसी नेता नानू सोनी, स्कूल के प्राचार्य शैलेंद्र नामदेव मौजूद थे. सभी बच्चों को इस अवसर पर बधाई दी गई.
सरस्वती सायकल योजना के तहत छात्राओं को सायकल वितरित
