ध्वज शिष्टाचार के साथ तृतीय सोपान स्काउट गाइड जाँच शिविर का हुआ शुभारंभ

*सेजस कन्या शाला पाटन में चार दिवसीय जांच शिविर का आयोजन*

पाटन। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला संघ दुर्ग के वार्षिक कार्यक्रमानुसार विकासखंड पाटन में तृतीय सोपान स्काउट गाइड जाँच शिविर का आयोजन दिनांक 27 जुलाई से सेजस कन्या शाला पाटन में किया जा रहा है । उक्त जानकारी देते हुए भारत स्काउट्स एवं गाइड्स विकासखंड पाटन के सचिव ललित कुमार बिजौरा ने बताया कि जिला अध्यक्ष जिला संघ दुर्ग सह राज्य आयुक्त (रोवर)  अशोक देशमुख, जिला उपाध्यक्ष  सुनीता संजय बोहरा, जिला मुख्य आयुक्त जीत यादव , जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट अरविंद मिश्रा , विकासखंड शिक्षा अधिकारी  ढालेंद्र देवांगन , सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी  प्रदीप महिलांगे , जिला संगठन आयुक्त बालक दास राउत के मार्गदर्शन में तृतीय सोपान स्काउट गाइड जाँच शिविर का शुभारंभ 27 जुलाई को संस्था के प्राचार्य पी.एल. सिन्हा , बीआरसीसी गुणेश्वर वर्मा, बलदाऊ प्रसाद वर्मा , शिविर संचालक बालक दास राउत , सहायक संचालक एवं विकासखंड सचिव ललित कुमार बिजौरा ,  मोहन लाल साहू , चंचल द्विवेदी ,  कल्पना शुक्ला ,  ममता राजपूत , तरुण यादव ,  अन्नपूर्णा रामटेके की उपस्थिति में ध्वज शिष्टाचार — ईश प्रार्थना , झंडा गीत , राजकीय गीत के साथ हुआ । इस अवसर पर अतिथियों ने उपस्थित स्काउट्स एवं गाइड्स को पढ़ाई के साथ साथ स्काउटिंग गतिविधियों में सक्रियता के साथ भाग लेने प्रेरित किया , उन्होंने बताया कि स्काउटिंग हमें अनुशासित रहना , हर परिस्थितियों के लिए तैयार रहना , ईमानदारी वफादारी के साथ साथ एक अच्छा नागरिक बनने हेतु तैयार करता है । आज प्रथम दिवस स्काउट गाइड के बच्चों को ईश प्रार्थना , झंडा गीत , नियम , प्रतिज्ञा , आदर्श वाक्य , बी पी. का इतिहास , गणवेश की जानकारी , सेल्यूट करना बताया गया । तृतीय सोपान स्काउट गाइड जाँच शिविर में विकासखंड पाटन के 49 स्काउट्स एवं 49 गाइड्स सर्विस रोवर रेंजर भाग ले रहे हैं एवं शिविर संचालक  बालक दास राउत जिला संगठन आयुक्त , सहायक शिविर संचालक ललित कुमार बिजौरा विकासखंड सचिव , मोहन लाल साहू , चंचल द्विवेदी , कल्पना शुक्ला ,  ममता राजपूत , अन्नपूर्णा रामटेके , तरुण यादव सहित प्रभारी शिक्षिका शशिकला साहू, निशा चंद्राकर, नागेश्वरी पीयूष अपनी सहभागिता दे रहे हैं ।