अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मोतीलाल वोरा की धर्मपत्नी शांति वोरा का निधन, कल अंत्येष्टि 

रायपुर/दुर्ग। उत्तरप्रदेश के पूर्व राज्यपाल और अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय मोतीलाल वोरा की धर्मपत्नी श्रीमती शांति वोरा का सोमवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और परिचितों में गहरा शोक व्याप्त है। वे अपने सरल स्वभाव, सौम्य व्यक्तित्व और सामाजिक सरोकारों के लिए जानी जाती थीं।

दिवंगत श्रीमती शांति वोरा की अंतिम यात्रा 14 जुलाई मंगलवार को दोपहर 1 बजे वोरा निवास पद्मनाभपुर, दुर्ग से निकलेगी। अंत्येष्टि शिवनाथ नदी मुक्तिधाम में की जाएगी।

श्रीमती शांति वोरा, पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और अरविन्द वोरा की माता जी, गिरीश एवं राजीव वोरा की बड़ी माँ थीं। उन्होंने लंबे समय तक परिवार के साथ सामाजिक और जनसेवा से जुड़े कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन पर

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी, जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, भिलाई अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, पूर्व सभापति राजेश यादव, मदनलाल जैन सहित कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।