दुर्ग जिले को मिली प्रदेश के पहली उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय की सौगात

नेहरू नगर चौक से मिनीमाता चौक तक मार्ग का चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का सपना हुआ साकार

दुर्ग/ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले को अनेकों विकास कार्यों की सौगातें दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ग्राम पंचायत सांकरा एवं नगर निगम दुर्ग व भिलाई में नव निर्मित विकास कार्यों को जनता को समर्पित किया। साथ ही यहां जनता एवं क्षेत्र के लिए अनेक महत्वकांक्षी कार्यों का भूमिपूजन भी किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से विडियो काफ्रेंसिंग के माध्यम से सांकरा, दुर्ग एवं भिलाई में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस सिंहदेव, संसदीय कार्य मंत्री श्री रवीन्द्र चौबे , वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर , नगरीय प्रशासन मंत्री श्री शिव डहरिया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री गुरू रूद्र कुमार, खाद्य मंत्री श्री अमर सिंह भगत, स्कूली शिक्षा मंत्री श्री प्रेम सिंह टेकाम विडियों कान्फ्रसिंग के जरिये लोकार्पण एवं भूमिपूजन के कार्यक्रम में मुखातिब हुए। दुर्ग में ठगड़ा बांध संरक्षण एवं सौन्दर्यीकरण कार्य के भूमिपूजन के अवसर पर बांध स्थल में आयोजित कार्यक्रम में दुर्ग शहर विधायक श्री अरुण वोरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शालिनी यादव, महापौर श्री धीरज बाकलीवाल सहित अनेक पार्षदगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि कार्यक्रम के साक्षी बने। मंत्री मुख्यमंत्री के हाथों जिन विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया है इनमें यह संरचनाएं शामिल हैं।
कार्यक्रम स्थल- सांकरा (पाटन)
1.महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय का आधारशिला एवं भूमि पूजन*- ग्राम सांकरा तहसील पाटन जिला दुर्ग में 55 करोड़ रूपए की लागत से 90 एकड़ भूमि में उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय का भूमिपूजन किया गया। उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय की स्थापना होने से इन विषयों में उच्च शिक्षा, अनुसंधान तथा प्रचार-प्रसार को बढ़ावा मिलेगा। विश्वविद्यालय से 600 स्नातक, 100 स्नातकोत्तर एवं 50 पी.एच.डी. छात्रों को प्रतिवर्ष प्रवेश दिया जएगा। उद्यानिकी एवं वानिकी के क्षेत्र में पेशेवर मानव संसाधन उपलब्ध करवा कर राज्य की अर्थव्यवस्था, रोजगार के अवसर तथा ‘‘स्वालंबी छत्तीसगढ़’’ बनाने का शासन का सपना साकार होगा।

2.उफरा रवेली मार्ग में खारून नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य का भूमिपूजन*- जिला दुर्ग के अंतर्गत उफरा से रवेली मार्ग में स्थित खारून नदी पर 8 करोड़ 35 लाख रूपए की लागत से उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। उक्त मार्ग पर खारून नदी में पानी भरा रहता है पुल न होने के कारण आवागमन अवरूद्ध रहता है। पुल के निर्माण से बारहमासी आवागमन सुचारू रूप से हो सकेगा जिससे आस-पास से 24 ग्रामों के 49309 जनसंख्या लाभान्वित होंगे।

3.दुर्ग पाटन अभनपुर राज्य मार्ग क्रं. 22 के खम्हरिया नाला पर पुल निर्माण का भूमिपूजन*- जिला दुर्ग के अंतर्गत दुर्ग-पाटन-अभनपुर राज्य मार्ग क्रमांक 22 में स्थित खम्हरिया नाला पर 8 करोड़ 17 लाख रूपए की लागत से पुल निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। उक्त नाला पर जलमग्नीय पुल है जिससे आवागमन होता है। वर्षा ऋतु में अत्याधिक वर्षा के कारण मार्ग अवरूद्ध हो जाता है। उक्त पुल बन जाने से बारहमासी अवागमन सुचारू रूप से हो सकेगा जिससे आस-पास से 25 ग्रामों के लगभग 49309 जनसंख्या लाभान्वित होंगे।

4.जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक झीट शाखा का भूमिपूजन* – जिला दुर्ग अंतर्गत ग्राम झीट में कृषकों की सुविधा की दृष्टि से 27 लाख रूपए की लागत से निर्मित जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक का भूमिपूजन किया गया। जिससे क्षेत्र के 4434 कृषक सदस्य लाभाविंत होंगे। शासकीय योजना समर्थन मूल्य अंतर्गत धान खरीदी, राजीव गांधी योजना, गोधन न्याय योजना, अमानत ऋण वितरण करने में किसानों को सुविधा प्राप्त होगी।

5. सोलर चरखा प्रशिक्षण केन्द्र, ग्राम सेलूद का शुभारंभ*- जिला दुर्ग के अंतर्गत ग्राम सेलूद विकासखंड पाटन में सोलर चरखा प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ किया गया। इससे आस-पास के ग्रामों की महिलाओं को सोलर चरखा का प्रशिक्षण दिया जावेगा। जिससे उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

6.अधिकारियों व कर्मचारियाों के लिए आवास निर्माण कार्य का लोकार्पण*- जिले के ब्लाॅक मुख्यालय पाटन में अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए 5 करोड़ 22 लाख रूपए की लागत से निर्मित सर्व सुविधायुक्त शासकीय आवास का शुभारंभ किया गया। इसके अंतर्गत 06 नग एफ टाईप, 18 नग जी टाईप एवं 20 नग एच टाईप कुल 44 भवनों का निर्माण किया गया है। जिससे ब्लाॅक मुख्यालय में पदस्थ विभिन्न श्रेणी के अधिकारी व कर्मचारियों को मुख्यालय में सर्व सुविधायुक्त आवासीय परिसर में निवास की सुविधा प्राप्त होगी।

कार्यक्रम स्थल- दुर्ग
1.ठगड़ा बांध संरक्षण एवं सौन्दर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन*- दुर्ग शहर स्थित ठगड़ा बांध में 1349 लाख रूपए की लागत से संरक्षण एवं सौन्दर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन किया गया। ठगड़ा बांध के गहरीकरण से शहर का जलस्तर बढ़ेगा। वहीं सौदर्यीकरण कार्य से दुर्ग के साथ-साथ भिलाई एवं रिसाली के लोगों के लिए सुविकसित वाटर बाडी के साथ मनोरंजन स्थल उपलब्ध होगा।

2.इंदिरा मार्केट सब्जी मण्डी में शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन*- दुर्ग शहर स्थित इंदिरा मार्केट सब्जी मण्डी में 66 लाख रूपए की लागत से शेड निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया गया। इंदिरा मार्केट वर्तमान में अत्यधिक संकरा होने से सब्जी लेने वाले आपस में पर्याप्त स्थान उपलब्ध नहीं होने से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर पाते। आधुनिक शेड एवं आधुनिक सब्जी पसरा बनाने से समस्या दूर होगी।

3.पोटिया में उद्यान निर्माण कार्य का भूमिपूजन* – दुर्ग शहर स्थित पोटिया में 29 लाख रूपए की लागत से उद्यान निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। वर्तमान में पोटिया क्षेत्र में एक भी उद्यान नहीं है। इसके बनने से क्षेत्र के लोगों के लिए मार्निंग वाक ऑक्सीजन जोन जैसे स्वास्थ्य लाभ के लिए उपयोगी होगा।

4.फिल्टर प्लांट के सामने उद्यान निर्माण कार्य का भूमिपूजन* – दुर्ग शहर के वाय-शेप ओवर ब्रिज के नीचे स्थित फिल्टर प्लांट के सामने 16 लाख रूपए की लागत से उद्यान निर्माणा के लिए भूमिपूजन किया गया। वाय-शेप ओवर ब्रिज के नीचे उतरने के पश्चात ही सही मायने में दुर्ग शहर प्रारंभ होता है। जहां 42 एम.एल.डी. फिल्टर प्लांट बना हुआ है। उस स्थान के सामने गड्ढे को पाटकर उद्यान निर्माण प्रस्तावित है। इससे शहर में प्रवेश करते ही सुंदर अहसास होगा।

5.नेहरू नगर चौक से मिनीमाता चौक तक मार्ग का चौड़ीकरण सुदृढ़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन* – जिला दुर्ग के नेहरू नगर चौक से मिनीमाता चौक तक 8 किलोमीटर मार्ग का 68 करोड़ 16 लाख की लागत से चौड़ीकरण सुदृढ़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य का भूमिपूजन किया गया
6.पुलगांव नाका से अंजोरा मार्ग में फोरलेन निर्मााण कार्य का भूमिपूजन*- दुर्ग के पुलगांव नाका से अंजोरा मार्ग में 56 करोड़ 39 लाख की लागत से फोरलेन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

7.नवनिर्मित प्रशिक्षण हाॅल सह भण्डार कक्ष का लोकार्पण*- मछली पालन विभाग के कार्यालय के समीप 29 लाख की लागत से निर्मित प्रशिक्षण हाॅल सह भण्डार कक्ष का लोकार्पण किया गया। उक्त भवन में एक साथ 100 मतस्य कृषकों का प्रशिक्षण हो सकेगा और साथा ही मछलियों के उत्पादन से संबंधित आवश्यक सामग्री व उपकरणों का सुरक्षित भण्डारण हो सकेगा।

कार्यक्रम स्थल- नगर पालिक निगम भिलाई

1.नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्य का लोकार्पण एवं भूमि पूजन*-33 करोड़ 31 लाख रूपए की लागत से नगर पालिक निगम भिलाई में 28 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्य किया गया।

2.प्रतिमा का अनावरण*-राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा का अनावरण किया गया।

3.खुर्सीपार में नवीन महाविद्यालय भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन*- खुर्सीपार भिलाई में 4 करोड़ 65 लाख रूपए के लागत से नवीन महाविद्यालय भवन का निर्माण कार्य किया गया। जिससे आस-पास के क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा।

Leave a Reply