पाटन। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी मनीष बंछोर ने गुरुवार को दक्षिण पाटन के जामगांव आर, सहित अन्य गांवों का दौरा किया। इस दौरान श्री बंछोर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ के अलावा ग्रामीणों से रूबरू भेंट कर उनसें विकास कार्यों को लेकर चर्चा की तथा हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विकास कार्यों की जानकारी ली और उनका मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर, जोन प्रभारी रुपेंद्र शुक्ला, सेक्टर प्रभारी ईश्वर चन्द्रकार, जीवधन ठाकुर , श्री यादव राम सेन, वरिष्ठ कांग्रेसी भानु वर्मा, पौहा, सरपंच श्रवण ठाकुर, पवन डहरे, हेमन्त साहू, प्रेम प्रकाश पांडेय, नवल किशोर साहू, पोषण साहू, दिनेश चंद्राकर, चिंतन धीवर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री के ओएसडी मनीष बंछोर ने दक्षिण पाटन का किया दौरा, विकास कार्यों की ली जानकारी
