मुख्यमंत्री साय आज दिल्ली दौरे पर, केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे महत्वपूर्ण मुलाकातें

*केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा सहित विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों से भेंट कर राज्यहित के विषयों पर करेंगे चर्चा*

रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज और कल नई दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा सहित केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय इन बैठकों में राज्य के विकास, अधोसंरचना विस्तार, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, विकास कार्यों की प्रगति तथा विभिन्न केंद्रीय योजनाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय का यह दौरा राज्य और केंद्र सरकार के बीच समन्वय को और मजबूत बनाने तथा विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।