
*महंगाई और उपर से बिजली दर वृद्धि से जनता त्रस्त,भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन*
*कांग्रेस नेताओं ने बिजली ऑफिस के बाहर स्मार्ट मीटर को तोड़कर किया प्रदर्शन*
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज शहर एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर द्वारा डगनिया स्थित विद्युत विभाग कार्यालय का घेराव कर भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बिजली दरों में की गई वृद्धि, बढ़ती महंगाई तथा पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर राज्य एवं केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार एक बार फिर आम जनता की जेब पर डाका डालने का काम कर रही है। हाल ही में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में 30 से 50 पैसे प्रति यूनिट, गैर-घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 20 से 40 पैसे प्रति यूनिट तथा किसानों के कृषि विद्युत शुल्क में 40 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि कर दी गई है। इससे आम उपभोक्ताओं, छोटे व्यापारियों एवं किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विद्युत कार्यालय के मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता मुख्य गेट तक पहुंच गए, जहां पुलिस बल द्वारा उन्हें आगे बढ़ने से रोका गया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यालय परिसर के बाहर धरना देते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर के विरोध में अपना आक्रोश व्यक्त किया तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन कर जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर जनता को राहत देने में विफल साबित हुई है। एक तरफ पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, दूसरी तरफ बिजली दरों में वृद्धि कर आम परिवारों का मासिक बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया गया है। महंगाई से त्रस्त जनता को राहत देने के बजाय भाजपा सरकार नए-नए आर्थिक बोझ लाद रही है। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर इस अन्याय के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।
उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर भी जनता को परेशान किया जा रहा है। बिजली बिलों में अनियमितताओं और बढ़े हुए शुल्क को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है। कांग्रेस पार्टी जनता की इस आवाज को मजबूती से उठाएगी और जब तक बिजली दर वृद्धि वापस नहीं ली जाती तथा महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण नहीं किया जाता, तब तक कांग्रेस का संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों का सबसे अधिक नुकसान किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उठाना पड़ रहा है। कृषि विद्युत दरों में वृद्धि कर किसानों की लागत बढ़ा दी गई है। पहले से खाद, बीज, डीजल और कृषि उपकरणों की कीमतें आसमान छू रही हैं, अब बिजली महंगी कर किसानों की कमर तोड़ने का काम किया जा रहा है। कांग्रेस किसानों और आम जनता के हितों की रक्षा के लिए लगातार आंदोलन करती रहेगी।
पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने कहा कि देश और प्रदेश में महंगाई चरम पर है। पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों ने परिवहन लागत बढ़ा दी है, जिसका असर हर वस्तु की कीमत पर दिखाई दे रहा है। भाजपा सरकार महंगाई नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल रही है। बिजली दरों में वृद्धि करके सरकार ने यह साबित कर दिया है कि उसे जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है।
पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने कहा की आज आम आदमी चारों तरफ से आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल, खाद्य सामग्री और अब बिजली की बढ़ी हुई कीमतों ने लोगों का जीवन कठिन बना दिया है। भाजपा सरकार विकास और सुशासन के दावे तो करती है, लेकिन वास्तविकता यह है कि जनता को लगातार महंगाई और अतिरिक्त करों का बोझ झेलना पड़ रहा है। कांग्रेस पार्टी जनता के हितों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी और जनविरोधी फैसलों का पुरजोर विरोध करेगी।
पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने आम लोगो के साथ लगातार बीजेपी सरकार द्वारा किये जा रहे बार बार आर्थिक मार को उनके दोहरे चरित्र का उदाहरण बताया और देश प्रदेश को आर्थिक बारबादिनी और धकेलने का आरोप लगाया ।
इस प्रदर्शन मे श्रीकुमार शंकर मेनन राजेंद्र पप्पू बंजारे प्रमोद दुबे कुलदीप जुनेजा विकास उपाध्याय आकाश शर्मा एजाज ढेबर प्रमोद चौबे, ज्ञानेश शर्मा, अशोक बानी सुबोध हरितबाल कमलेश मिश्रा, कमलाकांत शुक्ला, प्रवीण साहू, डोमेश्वरी वर्मा, दिलीप चौहान, शिव सिंह ठाकुर शब्बीर खान, सचिन अग्रवाल, जसवीर ढिल्लन, सुशांत डे,दिनेश ठाकुर, देवेंद्र यादव प्रशांत ठेंगड़ी डॉ. अनु राम साहू, सुंदर जोगी,मनोज बंजारे, इरफान कुरैशी, ,प्रवीण चंद्राकर, दीपक चौबे, सुजीत सिंह ,सुरेश जैन, ओम श्रीवास,सुरेश धीवर, मो.आसिफ ,राज देवांगन, मिलिंद गौतम,सौरभ तिवारी, विनोद सिंह ठाकुर,अनिल राय चूरा, सुधा सरोज,संदीप शर्मा, मोहम्मद ताहिर, कमल धतलहरे ,जावेद नकवी, देव कुमार साहू,नरेश गढेपाल,सत्तू सिंह, किशन बाजरी संजय अग्रवाल, मनीष शर्मा, हिरेंद्र देवांगन, विजय टंडन, सुयश शर्मा, मुन्ना मिश्रा, प्रीति सोनी, ईश्वर चक्रधारी, गंगा यादव,वेंकट कुमार, रोहित साहू, जितेंद्रयादव, मोहसिन खान, राजू दुबे, श्रीनाथ भोगल, ज्योति प्रकाश जगत, प्रवेश लखवानी, अनिल रूपचंदानी, सुरेश बुधवानी, नागेंद्र तिवारी, ईश्वरी नामदेव,राजू नायक, सागर टांडी, हेमु डैकाडे, मुकेश कुकरेजा, महेंद्र चंद्राकर, वास्टो बेहरा, पप्पू बागडे, गया महानंद, धनेश बंजारे, रविकांत शर्मा,राजकुमार साहू, गजेंद्र कुमार साहू, सत्यानंद टांडी, मनोज सोनकर, राहुल धनगर, देवव्रत श्रीवास, संजिव कुमार, सुखदेव सिंह भामर, मनोज कुमार पटनायक, विक्की वाधवानी, राधे नायक, रूबल मेहता, मुकुंद साहू, गंगाराम रात्रे, सुनील कटियार,देवकी क्षत्रिय, पवन प्रधान,मो.इमरान, गावेश साहू ,राजेंद्र साहू, भारत यादव, चिंताराम साहू, देवेंद्र साहू, कृष्ण शर्मा, दीपेंद्र ठाकुर, रघुवीर सिंह सागर, शहनाज बेगम, शुभम शर्मा, सेवा साहू, ओमप्रकाश देवांगन, अभिषेक निर्मलकर, प्रवाह नासरे, टीकम सोनकर, शैलेश शर्मा, नरेंद्र भारती, ललित कुमार, विशाल राजानी, नवीन भारती, राजेंद्र धीवर, हिरेंद्र साहू, मानसिंह गिलहरे, अमोल सिंन्हा, सोनू, कृष्ण मानिक, मिथिलेश यादव, योगेंद्र सोलंकी, पूनम पांडे,अजय निषाद, राहुल कर, बबलू दीप, गोल्डी यादव, घनश्याम देवांगन, दिलीप दिलीप गुप्ता, बिरजू साहू, अनिल सेन, प्यारेलाल गायकवाड, रामदास कुर्रे, भोला विश्वकर्मा, हेमलाल नायक, देवेंद्र पवार, डुमेंद्र यदु, उत्तम साहू, जगदीश , खिलवान निषाद, शंकर लाल सेन, हर्षित जायसवाल, दिलीप देवांगन, शंकर साहू, बंसी कनोजे, ईश्वर प्रसाद यादव, शुभम रजक, केशव सिंन्हा, विष्णु सिंह राजपूत, ऋषि देवांगन, कोमल साहूआदि सहित सैकड़ो साथी उपस्थित थे
