खादी ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने जिला पंचायत सदस्य प्रज्ञा निर्वाणी को खादी से बने थैले दिये,कहा: पालीथिन का बहिष्कार करने क्षेत्र में चलाएं जागरूकता अभियान

गाँधी सेवा आश्रम के उत्पाद शीघ्र ही बाजार में उपलब्ध होंगे:प्रज्ञा

बेमेतरा/ जिला पंचायत सदस्य प्रज्ञा निर्वाणी ने कहा है बालसमुंद जिला पंचायत क्षेत्र 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन से गांधी सेवा आश्रम का गठन कर ग्रामीण महिलाओं को स्वालंबी,और उद्यमी बनाकर घरेलू अर्थव्यवस्था में भागीदारी बनाया जाएगा, प्रज्ञा निर्वाणी के अनुसार गाँधी सेवा आश्रम से 300 से भी अधिक ग्रामीण महिलाओं पूरे 365 दिन रोजगार मिल सकेगा, उन्होंने बताया कि गाँधी सेवा आश्रम में परंपरागत ढेंकी से धान कूटकर चावल निकाला जाएगा,जो स्वाद और स्वास्थ्य की दृष्टि से सर्वोत्तम माना गया है राइस मिलो द्वारा बने चावल में पौष्टिकता कम और स्टार्च ही ज्यादा मिलता है,छिलका युक्त अरहर दाल खाने से पाचन संबंधी कोई बीमारी नही होती थी इन सब के अलावा महत्वपूर्ण रूप से गाँधी सेवा आश्रम में कोल्हू से मूंगफली, सरसो तेल की पेराई कर घानी तेल निर्माण किया जाएगा जिसमे किसी भी प्रकार की अशुद्धता और मिलावट की गुंजाइश नही रहेगी,विलुप्त हो रहे ग्रमीण परम्परा जिनसे अनाज की पौष्टिकता को कायम रखते हुए धान से चावल,गेहूं से दलिया,अरहर से दाल और तिलहन से तेल निकाला जाता था, इन्हें पुनर्जीवित किया जाएगा,मानव श्रम का अधिकाधिक उपयोग कर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के ग्राम स्वराज्य के सपने को साकार
किया जाएगा
स्वावलंबी ग्रामो से राज्य और देश की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होती है ऐसा राष्ट्रपिता बापू का मानना था,गाँधी सेवा आश्रम के उत्पादों को खादी ग्रामोद्योग के साथ अनुबंध के तहत विक्रय किया जाएगा साथ ही साथ इन तीनो ग्रामों में गाँधी सेवा आश्रम से सीधे भी उत्पादों को क्रय किया जा सकेगा,
और तो और अगर कोई चाहे तो अनाज या तिलहन देकर गाँधी सेवा आश्रम से अपने लिए हाथ कुट्टी चावल,दाल ,दलिया,मसाला या तेल प्राप्त कर सकता है,
जिसे सेवा आश्रम में नगद के बदले अनाज या तिलहन के रूप में ही पारिश्रमिक देना पड़ेगा…
वहीं गांव के स्कूली छात्र और क्षत्राओ द्वारा प्रत्येक रविवार को ऐक्षिक श्रम सहायता का प्रावधान होगा जिससे उन्हें अपनी परम्पराओ का ध्यान भी रहेगा और यह उनके फिटनेस के दृष्टिकोण से भी फायदेमंद होगा…खादी ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने यह भी कहा कि भविष्य में गाँधी सेवा आश्रम से जुड़े महिलाओ को पंचायत स्तर के सरकारी कार्यक्रमो के प्रचार एवं जागरूकता के कार्यक्रमो को भी संचालन का जिम्मा दिया जाएगा…

Leave a Reply