सुरक्षा ही मुख्य उपाय है संक्रमण रोकने के लिए

– योगेश तिवारी

बेमेतरा/ कृषक नेता योगेश तिवारी एवं सर्व ट्रामा हॉस्पिटल के प्रमुख डॉ सुरेंद्र शुक्ला एवं उनकी टीम के सदस्य के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण अब बेमेतरा ब्लॉक के गांव गांव में प्रारंभ हो गया है जिसका ग्रामीणों ने बड़े उत्साह के साथ इनकी टीम का स्वागत करते हुए अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवा रहे हैं आज स्वास्थ्य परीक्षण के लिए ग्राम देवरबीजा, सिरसा सिंघौरी ,खमरिया मनियारी मोहभट्टा,परपोडा,केशडबरी, बोतका , कोदवा, बुडेरा, चिखला, सूरजपुरा ,खिसोरा के ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाई एवं मास्क तथा सैनिटाइजर का वितरण कर कोरोना वायरस से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां के बारे में भी बताया गया कृषक नेता योगेश तिवारी ने कहा है कि जिस तरह से हालात में आज हम हैं उसे देखते हुए एक बात बेहद स्पष्ट है की छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए यहां के जनता को विश्वास में लेना पडेगा क्योंकि आज हालात यह है कि सामान्य बीमारियों का इलाज के लिए भी आम जनता डॉक्टर के पास जाने में घबरा रहे हैं ऐसी स्थिति में हालात और भी बिगड़ने का अंदेशा है सरकार को चाहिए कि वह आम जनता में विश्वास पैदा करें और ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच की सुविधा उपलब्ध कराएं प्रशासन को इस बात का भरोसा दिलाना होगा कि लोग अगर जांच के लिए जा रहे हैं तो उनको रास्ते में कोई समस्या नहीं होगी उल्टा इस मौके का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा जांच के लिए होना चाहिए जिन इलाकों में खतरा ज्यादा है वहां घर-घर जांच होनी चाहिए प्रशासन को लगातार इस बात पर नजर रखनी होगी कि कहीं बंदिशों के चलते जांच की संख्या तो नहीं घट रही है लॉकडाउन की स्थिती में सबसे बड़ी चिंता यही है कि लोग जांच के लिए आना बंद न कर दें ऐसे में संक्रमण फैलने का खतरा और बढ़ जाएगा अगर टेस्ट नहीं हुआ तो जाने अनजाने में संक्रमित व्यक्ती कई अन्य लोगों तक इस वायरस को पहुंचा देंगे उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में मिले 80% से ज्यादा कोरोना संक्रमितों में बीमारी के लक्षण नहीं थे बिना टेस्ट किए उनकी पहचान मुश्किल होती है कोरोना की लड़ाई जीतने का सबसे बड़ा औजार वक्त पर जांच ही है सही समय पर पहचान न केवल मरीज की जिंदगी बचाती है बल्कि उसके परिवार और संपर्क में आने वालों को भी संक्रमण से सुरक्षित रखती है योगेश तिवारी ने आगे कहा कि वक्त पर इलाज और सावधानियां जान बचाने में बड़ी भूमिका अदा करती है अगर हम मौतों के प्रतिशत को घटाने में सफल हो जाते हैं तो यह बहुत बड़ी राहत होगी इसमें सामाजिक संगठनों की भूमिका सबसे अहम है जिला प्रशासन को सामाजिक संगठनों को साथ में लेकर कोविड सेंटरों की संख्या ज्यादा से ज्यादा बढ़ाने पर भी विचार करना चाहिए ताकि अगर लाक डाउन खत्म होने के बाद कोरोना संक्रमित ओं की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई तो हम उस स्थिति के लिए तैयार रहें योगेश तिवारी ने कहा कि शासन प्रशासन के अलावा प्रदेश की जनता को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी कृषक नेता योगेश तिवारी के द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य जांच अभियान को क्षेत्र की जनता सराह रहे हैं।आज शिवार प्रमुख लोगों के महेश्वर पटेल .मनोज पटेल ,डां सीता राम ,डां श्याम जासवाल,डां परमानंद कश्यप ,डां रामेश्वरम देवांगन रेखा टंडन.राजश टंडन ,रवीन्द्र चौबे ,सुरेशसाहु ,अजय दुबे ,सहित प्रमुख लोग उपस्थित थेl

Leave a Reply