नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में रविवार, 24 मई को लाल किले में जनजातीय समाज का एक विशाल सांस्कृतिक समागम आयोजित किया जा रहा है। देशभर के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के प्रतिनिधि, सामाजिक संगठन और पारंपरिक समूह इस आयोजन में भाग लेने पहुंच रहे हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी कल शाम लगभग 6 बजे इस कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं। आयोजन को जनजातीय समाज की सांस्कृतिक पहचान, एकता और जागरूकता से जुड़े महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मंच के रूप में देखा जा रहा है। कार्यक्रम में जनजातीय विरासत के संरक्षण, सामाजिक भागीदारी और वर्तमान चुनौतियों जैसे विषयों पर भी चर्चा प्रस्तावित है।
कल लाल किले में जुटेगा देशभर का जनजातीय समाज, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के शामिल होने की संभावना
