कलेक्टर शिव अनंत तायल से गुहार,कलेक्टर ने दिया फंड बढ़ाने का आश्वासन
बेमेतरा। जिला पंचायत की सदस्य प्रज्ञा निर्वाणी ने जिले के कलेक्टर शिव अनंत तायल से अपील की है कि भोईना भाटा से होते हुए बावा मोहतरा , खुदमुड़ी नवागांव,पेंड्री कुसमी,बालसमुंद ,आन्दू घटोली,बिरमपुर बिटकुली से लेकर झिरिया और तुमा पंचायत तक सड़क के दोनों ओर स्वीकृत हो चुके फलदार और छायादार पौधे के रोपण के लिए स्वीकृत मद में जो ट्री गार्ड लगाए जाने हैं उसके लिए प्रति ट्री गार्ड 160 रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है , सम्बंधित पंचायतों के सरपंचों और सचिवों से व्यक्तिगत चर्चा के दौरान यह निष्कर्ष सामने आया कि इस दर पे मजबूत ट्री गार्ड गांव में नही उपलब्ध हो पायेगा चूंकि गांव में सबसे अधिक खतरा पौधों को मवेशियों से होता है, रोपित पौधों को उनसे बचाना सबसे बड़ी चुनौती होगी ,जिला पंचायत सदस्य प्रज्ञा निर्वाणी ने कहा कि अगर रोपित पौधे के रक्षा मवेशियों से नही हो सकी तो पौधों के ग्रीन कॉरिडोर के लिए स्वीकृत लगभग 43 लाख की राशि मिट्टी में मिलाने जैसे होगी और पौधा रोपण अपने उद्देश्यों को न पाकर सिर्फ और सिर्फ एक इवेंट या औपचारिकता बन कर रह जाएगी,जिला पंचायत सदस्य प्रज्ञा निर्वाणी ने यह भी बताया कि सड़क के दोनों किनारों में लगाये जा रहे पौधों के देखभाल और पानी देने के लिये,उसके आसपास के मिट्टी में खरपतवार हटाने के लिए हर पंचायत से 4 लोगो को साल भर का रोजगार भी उपलब्ध होगा,झिरिया के सरपंच राम विशाल मिश्रा ने भी कहा कि ट्री गार्ड जब तक मजबूत नही होगा 15 दिनों के बाद पौधों के सिर्फ ठूठ ही बचेंगे,
वहीं आन्दू के सरपंच और असंगठित मजदूर कामगार जिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अश्वनी जोशी ने पौधों के ग्रीन कॉरिडोर में रोपित 85% पौधे अगर बचा लिए जाएंगे तो पूरे जिले में पौधा रोपण के लिए एक मिशाल होगा,चूंकि जिला पंचायत सदस्य प्रज्ञा निर्वाणी ने इसके लिए हर पंचायत में युवाओ की टीम भी बनाई है जो निगरानी करेंगे उससे पूरी उम्मीद है कि अभीष्ट लक्ष्य प्राप्त किया जा सकेगा बशर्ते ट्री गार्ड की मजबूती खासकर ग्रामीण अंचलों में बहुत जरूरी है,
जिला पंचायत की सदस्य प्रज्ञा निर्वाणी ने संबंधित पंचायतों के सरपंचों को आश्वस्त किया है कि कलेक्टर बेमेतरा और जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रीता यादव के संज्ञान में बातों को लाया गया है और जिले के दोनों आला अधिकारियों ने इस विषय पर सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया है,
ट्री गार्ड की दर में वृद्धि के उपरांत ही पौधे रोपने का कार्य प्रारंभ किया जाएगा…ग्रीन कॉरिडोर के लिए संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे,विधायक आशीष छाबड़ा और कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष बंशी पटेल सहित वरिष्ट समाज सेवियों के उपस्थिति में सम्पन्न कराया जाना है..
सभी सरपंचों ने अपनी सहमति जताते हुए ट्री गार्ड के लिए स्वीकृत मद बढ़ाने की मांग कलेक्टर से की है।
