बेमेतरा/आज देव शिल्पी विश्वकर्मा की जयंती हर साल 17 सितंबर को मनाई जाती है जिसमें आज नगर पालिका परिषद बेमेतरा के अधिकारी कर्मचारी काम बंद रखकर पूजा पाठ किया गया इस अवसर पर राज मिस्त्री मिस्त्री बढ़ाई लोहार काम बंद कर पूजन पाठ करने लगन के साथ अपनी सृष्टि रचयिता विश्वकर्मा के पूजन में लग जाते हैं इस दिन सभी निर्माण के कार्य में उपयोग होने वाले हथियारों और औजारों की पूजा की जाती है भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर उनकी विधि विधान से पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है ऐसी मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा प्रसन्न होते हैं तो व्यवसाय और निर्माण कार्य में दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की होती है भगवान विश्वकर्मा ने पूरी सृष्टि का निर्माण किया इन्हें सृष्टि का निर्माणकर्ता भी कहते हैं आज पंडित श्रीनिवास द्विवेदी अपने नगर पालिका के कर्मचारियों के साथ गांधी भवन बेसिक स्कूल मैदान में सृष्टि रचयिता भगवान की विधि विधान से पूजा अर्चना हवन कर बेमेतरा नगर मैं फैले विश्वव्यापी करोना काल के उद्धार एवं रोकथाम के लिए विनती किया पंडित द्विवेदी ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा ने पूरी सृष्टि का निर्माण किया विश्वकर्मा ने स्वर्ग लोक .सोने की लंका. और कृष्ण की नगरी का निर्माण देव शिल्पी विश्वकर्मा के ही हाथों हुआ था कुछ कथाओं के अनुसार भगवान विश्वकर्मा का जन्म देवता और राक्षसों के बीच हुए समुद्र मंथन से माना जाता है इस पूजन अर्चना में नगर पालिका के कर्मचारी यशवंत साहू वाहन चालक धनंजय साहू टोपी चंद चुन्नीलाल कुलेश्वर साहू जगत निर्मलकर असित मन्ना रमेश सिन्हा रवि देवांगन कमलेश वर्मा जीवन लालदास प्रेम साहू बिलवाराम फायर सेंटर भोइनाभाटा से राजेंद्र पांडे पुलिस विभाग अपने फायरमैन कर्मचारी लक्ष्मी ठाकुर डोमार वर्मा मोरध्वज बंजारे के साथ पूजा अर्चना में शामिल होकर भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद लिया
गांधी भवन बेसिक स्कूल मैदान में सृष्टि रचयिता विश्वकर्मा का पूजा बड़े धूमधाम से मनाया गया
