भाटापारा । सोमवार को श्री कसौधन वैश्य समाज सेवा समिति ,भाटापारा द्वारा वैश्विक महामारी COVID-19 के बचाव के जागरूकता से संबंधित 5000 मास्क का वितरण शहर के फव्वारा चौक ,गोविंद ,आजाद चौक में बिना मास्क आना जाना कर रहे नागरिको को वितरण किया गया।साथ ही उन्हें कोरोनो महामारी से बचाव के उपाय बताए गये।सेवा समिति के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कृष्ण बिहारी द्विवेदी SDOP भाटापारा,विशेष अतिथि डॉ. विकास आडिलऔर कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदकिशोर शर्मा ने की । नंदकिशोर शर्मा ने अपने उदबोधन में समाज के इस कार्य को एक सराहनीय कदम बताया ।मुख्य अतिथि द्विवेदी ने मास्क के वितरण को एक जनहित कार्य बताया और समाज को इस प्रकार का कार्य करने की प्रेरणा दी । विशेष अतिथि डॉ. विकास आडिल ने कोरोना महामारी के संक्रमण और उसके बचाव की विस्तृत जानकारी दी । उन्होंने बताया कि जिस किसी को भी सर्दी खांसी बुखार बदन दर्द अथवा पतले दस्त होने की शिकायत किन 4 दिनों तक लगातार बनी रहती है तो उसे बिना विलंब के डॉक्टरों से संपर्क करते हुए उचित इलाज कराना चाहिए और इसके साथ ही जो सबसे ज्यादा जरूरी है वह है करो ना टेस्ट करवा लेना चाहिए। तभी सही समय पर सही इलाज मरीज को मिल सकेगा।
तत्पश्चात सभी अतिथियों और समिति के सदस्यों के द्वारा मास्क का वितरण किया गया ।
उक्त कार्यक्रम में कसौधन वैश्य समाज भाटापारा के संरक्षक केदारनाथ गुप्ता ,अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ,उपाध्यक्ष कन्हैया गुप्ता ,सचिव सुभाष गुप्ता ,सहसचिव महेश गुप्ता ,कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता ,कार्यकारिणी सदस्य सुरेश गुप्ता , मनोज गुप्ता , अनिल गुप्ता , विजय गुप्ता , चंद्रभान गुप्ता संजय गुप्ता और दिनेश गुप्ता , राजकुमार गुप्ता उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन मनोज गुप्ता और महेश गुप्ता के द्वारा किया गया ।
कसौधन वैश्य समाज ने 5 हज़ार मास्क का वितरण किया
