लॉकडाउन के पहले दिन दुकानें रही बंद शहर में रहा सन्नाटा

बेमेतरा/ जिला मुख्यालय समेत पूरे जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा 7 दिनों के लिए लगाए गए लॉकडाउन के प्रथम दिवस शहर के संपूर्ण दुकानें बंद रही मुख्य मार्ग पर आवागमन पूर्व की तरह जारी रहा इसके अलावा हमेशा भीड़ भाड़ रहने वाले सदर बाजार सराफा लाइन सब्जी मार्केट नवीन मार्केट बाजार रोड आदि सभी क्षेत्रों में दुकानें बंद रही चौक चौराहे पर लॉक डाउन का पालन कराने के लिए यातायात पुलिस विभाग कर्मी के अलावा नगर पालिका के कर्मचारी भी तैनात थे और सड़को में बिना मास्क लगाए आने जाने वाले लोगों को समझाइश देकर छोड़ रहे थे पिछले करीब 8 दिनों से लगातार बेमेतरा जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ते क्रम में है मरीजों की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने फौरी तौर पर लॉक डाउन की घोषणा की है ताकि संक्रमण को रोका जा सके जिले के नगरी क्षेत्रों में लॉकडाउन को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा 2 दिनों पूर्व आदेश जारी कर देने पर जरूरत के आधार पर सामानों की खरीदी कर चुके थे इसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों से भी आने जाने वाले की संख्या नही के बराबर थी जिला प्रशासन ने शहरी क्षेत्र के लिए लॉक डाउन की घोषणा की है बेमेतरा शहर के अलावा देवकर नगर पंचायत,नगर पंचायत बेरला नगर पंचायत थान खमरिया, नगर पंचायत साजा नगर पंचायत परपोड़ी नगर पंचायत मारो नगर पंचायत शामिल है तेजाजी नगर पंचायतों में भी दुकानें बंद रही लॉक डाउन के दौरान नगर पंचायत थान खमरिया में कुछ एक दुकानों के खुलने की शिकायत मिली है प्रशासन द्वारा इस पर कोई अभी तक कार्यवाही नहीं की गई शहर के सभी दुकाने बंद रहे और 95% आम नागरिक अपने अपने घरों में समय व्यतीत किये बिना काम के ही कुछ लोगों को दो पहिया वाहन में घूमते हुए पाए जाने पर यातायात पुलिस कर्मियों के द्वारा समझाइए कर घर पर रहने की सलाह दी गई वह मुख्य मार्ग में अन्य दिनों की तरह आवागमन निरंतर जारी था स्वास्थ विभाग के अनुसार 17850 सैंपल लिए गए जिसमें से 16822 की रिपोर्ट स्वास्थ विभाग को प्राप्त हो चुकी है अब तक प्राप्त रिपोर्ट में से 696 पॉजीटिव मरीजों की पहचान की गई जिसमें से 401 मरीजों को इलाज के उपरांत डिस्चार्ज किया गया है तरह से 6 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है और आज की स्थिति में 307 पॉजिटिव मरीज बेमेतरा जिले में एक्टिव है

===========
सदर बाजार सब्जी मार्केट नवीन मार्केट में पसरा सन्नाटा

हमेशा भीड़ भाड़ रहने वाले सदर बाजार सराफा लाइन नवीन मार्केट सब्जी मार्केट में ही पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ है लॉकडाउन के पहले दिन सभी छोटी-बड़ी दुकानें पूरी तरह बंद रही और इन व्यवसायिक क्षेत्रों में लोगों का आना जाना भी बंद था लॉक डाउन का असर बीते लॉक डाउन से ठीक था अगर इसी तरह कड़ाई से इसका पालन हुआ तो बेमेतरा जिले में कोरोना के प्रभाव को रोका जा सकता है जिला प्रशासन के द्वारा जारी आदेश पर दूध डेयरी दुकान भी निर्धारित समय तक की खुले रहे उसके पश्चात समय बाद सभी दुकानें बंद हो गई वहीं घर घर जाकर दूध बेचने वालों के लिए भी इस बार समय का निर्धारण हो जाने से समय अवधि में दूध बेचने वाले पहुंचे और लॉकडाउन के पालन में दूध डेयरी वालों की सहभागिता रही
=========

लॉकडाउन ग्रामीण क्षेत्रों में रहा बेअसर

जिला प्रशासन के द्वारा कोरोना के संक्रमण से जिले वासियों को बचाने के लिए लॉक डाउन के आदेश शहरी क्षेत्र के लिए जारी करने पर ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ गांवों में अघोषित लॉकडाउन की स्थिति रही वहीं बड़ी ग्राम पंचायतों में सामान्य दिनों की तरह आवागमन तथा व्यवसाय जारी रहा
ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना का असर तेजी से बढ़ते जा रहा है आमतौर पर लोगों का कहना है कि प्रशासन पूरे जिले में संपूर्ण लॉक डाउन लगाने से तेजी से रोकथाम होता
बेमेतरा शहर में लॉकडाउन को लेकर पुलिस महकमे की पेट्रोलिंग पूरी तरह से ठप रही ज्ञात हो कि पूरा कोतवाली थाना एव पुलिस पेट्रोलिंग टीम कोरोना की चपेट में आने के बाद से पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सायरन पुलिस पेट्रोलिंग भी कमजोर पड़ गया है भारी संख्या में पुलिस के कर्मचारी संक्रमित है ज्ञात हो कि जिला प्रशासन ने 13 से 20 सितंबर तक जिले के शहरी क्षेत्रों में लॉक डाउन के आदेश जारी किए हैं इसके परिपालन में आमजन में विशेष रूचि देखी जा रही है।

Leave a Reply