भूपेंद्र कश्यप के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सहित कई जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

पाटन। नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप के जन्मदिन पर आज उन्हें बधाई देने वालो का तांता लगा रहा। मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा, जिला पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष अशोक साहू, जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष देवेन्द्र चंद्रवंशी, जनपद पंचायत पाटन के सभापति रमन टिकरिया तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोमन बघेल ने श्री कश्यप को पुष्पगुच्छ भेंट कर दिर्घायु और यशश्वी जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि आपके नेतृत्व में पाटन नगर का चौमुखी विकास होगा और गढ़बो नवा पाटन का सपना साकार हो सकेगा।

Leave a Reply