ट्रक से पौने दो करोड़ से अधिक का गांजा बरामद

महासमुंद। जिला पुलिस ने पिछले एक-दो माह के दौरान गांजा तस्करी के कई मामले पकडऩे में सफलता हासिल की है। बावजूद भी गांजा तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को एक बार फिर कोमाखान पुलिस ने गांजा तस्करी पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए एक करोड़ 82 लाख 60 हजार रुपए कीमती करीब 9 क्विंटल गांजा बरामद की है। तस्करी में संलिप्त दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 20 ख नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही। गुरुवार को कोमाखान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ओड़िशा से अवैध मादक पदार्थ का परिवहन हो रहा है। सूचना पर पुलिस ने ग्राम टेमरी फॉरेस्ट नाका के पास बैरिकेड लगाकर वाहनों की तलाशी ली। इसी बीच ओड़िशा की ओर से आ रहे एक ट्रक क्रमांक डब्ल्यूबी 41 एच 0832 को रोका गया। जिसमें बीबीगंज चकिया थाना तहसील मोफासिल जिला आरा भोजपुर बिहार निवासी को मोण् कलुट मनसुली और चकिया थाना मोफसिल जिला आरा भोजपुर बिहार निवासी महेश कुमार पासवान सवार थे। जब ट्रक की पुलिस ने तलाशी ली तो उन्हें ट्रक में खाली कैरेट दिखाई दिए जिसे हटाने पर उसके पीछे 34 बोरियों में 183 पैकेट खाकी रंग की झिल्ली में लिपटा हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। आरोपियों से जब इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह ओड़िशा से गांजा लेकर बिहार जा रहे थे आरोपियों के कब्जे से कुल 9.13 क्विंटल मादक पदार्थ गांजा जब्त की गई साथ ही 12 चक्का ट्रक कीमत 22 लाख एक नग मोबाइल और नगदी 2200 भी जब्त की गई। उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भुरकर एवं विभागीय अधिकारी नितेश सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी कोमाखान प्रदीप मिंज व स्टाफ द्वारा की गई।
—–

Leave a Reply