2 करोड़ 22 लाख 50 हजार की ज्वेलरी जब्त

कार के सीट के नीचे चेम्बर बनाकर ले जा रहे थे सोने की ज्वेलरी
महासमुंद । पुलिस ने खुलासा करते हुये बताया कि अर्तराज्जीय सोना तस्करों से 2 करोड़ 22 लाख 50 हजार रुपए का सोने का आभूषण सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला पुलिस ने आज शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी है। कि पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने समस्त थाना प्रभारियों को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने एवं आने-जाने वाले वाहनों की जांच करने का निर्देश दिया था। इसी दौरान 10 सितंबर को सिंघोड़ा क्षेत्र के अंतर्राज्यी चेक पोस्ट रेहटीखोल में आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों पर नजर रखने के दौरान सामने से आ रही स्वीप्ट डिजायर कार क्रमांक सीजी 04एमजे 1150 तेज रफ्तार ओड़िसा की ओर से आ रही थी। संदिग्ध लगने पर चेकपोस्ट के पास रोककर पूछताछ के दौरान संदेह होने पर कार की तलाशी लेने पर पीछे सीट के नीचे चेम्बर में अलग-अलग प्लास्टिक के बाक्स में ज्वेलरी एवं नगद रकम मिला। आरोपियों का नाम पुछने पर पता चला कि वाहन चालक देवेन्द्र कुमार साहु व शरद शर्मा एवं भरत राजपूत ग्राम चांदरानी थाना सगनापुर डिंडोरी मध्यप्रदेश वर्तमान में बजरंग चौक टिकरापारा रायपुर निवासी है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि सोने की ज्वेलरी रायपुर से उड़िसा बेचने ले जा रहे थे। उनके पास से कोई ज्वेलरी का कोई कागजात नही था। जब्त ज्वेलरी में 124 नग वजनी 1555.14 ग्राम कालीपोत मोती 15 नग 57.85 ग्राम ,सोने की चुड़ी 54 नग 1502.67 ग्राम सोने की अंगुठी 189 नग 772.05 ग्राम,सोने का ब्रेसलेट 17 नग 347.830 ग्राम ,सोने का लाकेट 40 नग 116,890 ग्राम,सोने की बिस्कीट 25 नग 510.24 ग्राम कुल सोना 4862.67 ग्राम कीमत 2 करोड़ 22 लाख 50 हजार रुपये एवं एक स्वीप्ट डिजायर कार क्रमांक सीजी 04 एमजे 1550 को जब्त किया है। सम्पूर्ण कार्रवाही पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्बुलकर साहु एवं अनु.अधिकारी पुलिस सरायपाली विकास पाटले व थाना प्रभारी सिंघोड़ा चद्रकांत साहु व टीम के नेतृत्क में की गई है।

Leave a Reply