भाटापारा । छत्तीसगढ़ शासन के बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन एवं लेबर वेलफेयर सोसाइटी के मेंबर निगम मंडल के सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतीश अग्रवाल ने भाटापारा में प्रस्तावित अस्थाई कोविड-19 सेंटर का निरीक्षण शुक्रवार को किया इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी महेश सिंह राजपूत ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर राजेश अवस्थी नगर पालिका परिषद के सभापति प्रमेंद्र तिवारी दीपक निर्मलकर विक्की ठाकुर राजेश चूटे दशरथ साहू शरद खरे जीतू शर्मा आदि मौजूद थे इस दौरान सतीश अग्रवाल ने एसडीएम महेश सिंह राजपूत एवं ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर राजेश अवस्थी को अस्थाई कोविड-19 हॉस्पिटल में संपूर्ण सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही है और कहां है कि जल्दी से जल्दी से प्रारंभ किया जाए सुर्खी रोड स्थित आदिवासी भवन में बन रहे इस अस्पताल में भाटापारा ब्लॉक के कोविड-19 मरीज को इलाज हेतु रखा जाएगा 50 बेड वाले बन रहे इस कोविड-19 अस्थाई अस्पताल की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है और यदि क्षेत्र में मरीजों की संख्या बढ़ती है तो बेड़ो की संख्या में वृद्धि की जाएगी इस दौरान एसडीएम महेश राजपूत एवं ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ राजेश अवस्थी ने सतीश अग्रवाल को बताया कि फिलहाल यहां पर कम या बिना लक्षण वाले मरीजों को ही रखा जाएगा और जिन मरीजों की स्थिति थोड़ी क्रिटिकल होगी उन्हें जिला अस्पताल रिफर किया जाएगा अधिकारियों ने बताया कि यहां पर भी समुचित इलाज अच्छे तरीके से किया जाएगा। सतीश अग्रवाल ने दोनों अधिकारियों से कहा है कि जिस प्रकार की जेसीबी सहायता की आवश्यकता होगी उसे स्थानीय स्तर पर और जिला स्तर पर पूरा कर लिया जाएगा।
सतीश अग्रवाल ने भाटापारा में प्रस्तावित अस्थायी कोविड सेंटर का निरीक्षण किया
