दुर्ग। जिले में नोवेल कोरोनावायरस कोविड-19 के उपचार हेतु चिन्हाकित शासकीय तथा निजी अस्पतालों में कुल बिस्तरों, उपलब्ध बिस्तरों तथा रिक्त बिस्तरों की जानकारी इस https://durg.gov.in/covidbedsdurg/ लिंक के माध्यम से कोई भी नागरिक प्राप्त कर सकते हैं। इससे पॉजिटिव मरीजों के परिजनों को अस्पताल का चयन करने में आसानी होगी। लिंक में विस्तार से बेड की क्षमता आदि इंगित की गई है। वर्तमान समय में जिले में शासकीय कोविड-19 अस्पतालों एवं केयर सेंटर में कुल 1744 बेड उपलब्ध है जबकि निजी अस्पतालों में 425 बेड उपचार के लिए उपलब्ध है
दुर्ग जिले में कोविड पेशेंट के लिए बेड की उपलब्धता जानने के लिए इस लिंक में जाइए…
