पुलिस आरक्षको का वेतन 1900 से 2800 रुपए करने की मांग

भाटापारा । भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शिवरतन शर्मा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को एक पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ राज्य में सेवारत पुलिस आरक्षक ओं का वेतन ग्रेड पे 1900 रुपये से 2800रुपये करने की मांग की है पत्र में शिवरतन शर्मा ने लिखा है कि पुलिस आरक्षक सरकार का एक मजबूत स्तंभ होता है या अपनी सेवा पूरे साल में 24 घंटे अपने परिवारों से पृथक रहकर त्योहारों के समय भी अपनी सेवाएं प्रदान करते हैं और आपातकालीन स्थिति में भी यह सक्रिय होकर विभिन्न महत्वपूर्ण गतिविधियों में जनता को अपनी सेवाएं देते रहते हैं इसलिए इनके वेतन ग्रेड पे पर ध्यान दिए जाने की सख्त आवश्यकता है पत्र में विधायक शर्मा ने आगे लिखा है कि वेतन ग्रेड कम होने से इन को आर्थिक रूप से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है अंत में उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से आग्रह किया है कि पुलिस आरक्षक की मांग और आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए उनके वेतन ग्रेड पर उचित निर्णय लिया जाए इस आशय का पत्र विधायक शिवरतन शर्मा ने लिख कर बुधवार 9 सितंबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को प्रेषित किया है

Leave a Reply