बेमेतरा/ नवागढ़ क्षेत्र के विधायक व संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बताया जा रहा है कि सारे प्रभावित लोग जिसमें श्री बंजारे के परिवार भी शामिल हैं, वे सभी होम आइसोलेट हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे केमाता पिता, छोटे भाई और बहू तथा उनका पुत्र कोविड संक्रांति पाए गए हैं। फिलहाल सभी को होम आईसोलेट किया गया है। सभी के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है. यदि स्थिति गंभीर हुई तो विशेषज्ञ अस्पतालमें दाखिल कराया जाएगा।रविवार को नवागढ़ ब्लॉक में कुल 9 मामले सामने आए हैं, जिनमें 7 नवागढ़ शहर से विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे, 2 पत्रकार एवं चार स्टाफ भी कोविड संक्रमित में शामिल हैं। वहीं 2 अन्य मामले में एक ग्राम बुचिपुर तथा एक नवागांव से है। संसदीय सचिव के संक्रमित होने से हाल ही दिनों में उनसे मिलने जुलने वाले प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है, जिसके चलते वे भी टेस्ट कराने की बात कह रहे हैं। ज्ञात हो कि कुछ दिनों पूर्व श्री बंजारे के ड्राइवर व पीएसओ कोरोना पाजिटिव पाए गए थे, जिसके चलते उन्होंने होम आइसोलेट होकर अपना टेस्ट करवाया था, जिसमे रिपोर्ट पाजिटिव आई है।
लोगों से जांच करवाने की अपील
संसदीय सचिव गुरुदयाल बंजारे ने कहा कि मैंने अस्वस्थता के कुछ लक्षण दिखने पर कोरोना टेस्ट करवाया और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरा अनुरोध है कि मेरे संपर्क में आये सभी अपना टेस्ट कराए तथा कोरोना गाइडलाइंस का पालन करें। आप सभी अपना ध्यान रखें, स्वस्थ रहें।
वर्तमान में 152 एक्टिव केस
जिले में हर दिन कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को भी 32 कोरोना पॉजिटिव मरीज चिन्हांकित किये गये हैं। जिसकी पुष्टि करते हुए सीएमएचओ डॉ.शर्मा ने बताया कि इनमें 18 पुरुष व 14 महिलाएं हैं। 15 हजार 701 व्यक्तियों का सैम्पल लिया गया था। जिनमें 14 हजार की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिनमें 518 कोरोना पॉजिटिव संक्रमित मरीज अब तक सामने आ चुके हैं। जिनमें से 361 मरीजों का इलाज उपरांत डिस्चार्ज कर दिया गया है तथा अब तक 5 मरीजों की मृत्यु भी हो चुकी है। वर्तमान में 152 कोरोना पॉजिटिव मरीज एक्टिव हैं।
थम नहीं रही है लोगों की लापरवाही, प्रशासनिक लचरता भी आ रही सामने
कोरोना से संक्रमित मरीजों की अगर बात की जाए तो लगातार संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगी है जिसके चलते अब तक बेमेतरा के विधायक आशीष छाबड़ा सहित अपर कलेक्टर बेमेतरा, अतिरिक्तपुलिस अधीक्षक बेमेतरा, पुलिस अधीक्षक बेमेतरा सहित दर्जन भर से भी ज्यादा अधिकारी संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि कई मरीज स्वस्थ होकर वापस घर भी लौट चुके हैं किंतुइन तमाम हालातों के बाद जिस रफ्तार से संक्रमण जिले में बढ़ रहा है लोगों में इस बात को लेकर गंभीरता नहीं देखी जा रहीहै। इसके साथ ही प्रशासनिक लचकता की बात भी सामने आ रही है, जिसके चलते कई स्थानों पर आम लोगों में शिकायती लहजे में यह भी कहा जा रहा है कि प्रशासन शुरुआती दौर में जितनी सजग दिखाई दे रही थी अब वह सजगता और प्रशासनिक कसावट देखने के लिए नहीं मिल रही है। प्रशासनिक कसावट में कमी आने से खामियाजा आम लोगों को उठाना पड़ रहा है और आम लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते बाजार खुलने पर किसी तरह की कोई नियमों का पालन करना आवश्यक समझ नहीं रहे हैं।
