विधायक पर आरोप कांग्रेसियों का मानसिक दिवालियापन- भाजपा

भाटापारा । भाटापारा युवक कांग्रेस के नेताओं के द्वारा शराब भट्टी में किए गये आंदोलन को लेकर भाटापारा के विधायक पर आरोप लगाए जाने की कड़ी निंदा करते हुए भाजपा के पूर्व पार्षद योगेश अनंत कुंज राम कोसले एवं युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष भरत डहरिया ने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि जिस पार्टी की सरकार प्रदेश में पिछले 20 महीने से है और उस पार्टी के नेता भाटापारा के शराब दुकान में हो रही कालाबाजारी एवं ओवर रेट को लेकर भाजपा पर आरोप लगाना उनके मानसिक दिवालियेपन को दर्शाता है ।

भाजपा नेताओं ने कहा कि उन कांग्रेस के नेताओं को मालूम होना चाहिए कि जिन शराब दुकानों में वह ओवर रेट एवं कालाबाजारी की बात को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उन्हीं की पार्टी के नेताओं ने गंगा जल को हाथ में लेकर चुनाव के पूर्व कसम खाई थी कि अगर प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता आती है तो वह प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी करेंगे। वे अपने नेताओं से उनके द्वारा किए गए वादों को तो पहले पूरा करवाएं। पूरे प्रदेश में आज यह हाल है कि शराबबंदी करना तो दूर की बात है। प्रदेश सरकार घर-घर में शराब पहुंचा रही है तथा जो शराब दुकाने पहले डॉक्टर रमन सिंह की सरकार में 10 बजे खुला करती थी वह आज सुबह 8 बजे से रात को 9 बजे तक खुल रही है। और जहां तक शराब दुकानों में कालाबाजारी एवं ओवर रेट की बात है वह भाटापारा में ही नहीं पूरे प्रदेश में चल रही है और हमारे विधायक शिवरतन शर्मा ने विधानसभा में इस मामले को उठाया भी था, परंतु प्रदेश की भूपेश सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंगी।
भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के नेताओं को आगाह किया कि पहले वह अपनी सरकार के द्वारा गंगाजल को हाथ में लेकर किए गए पूर्ण शराबबंदी के वायदे को प्रदेश में लागू करे तब ना तो शराब बिकेगी और ना ही कालाबाजारी एवं ओवर रेट जैसी बातें आएंगी।

Leave a Reply