भाटापारा जिले में ब्लॉक स्तर पर कोरोना टेस्ट के लिए लगेंगे शिविर

भाटापारा । बलौदा बाजार भाटापारा जिले में कोरोनावायरस संक्रमण की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर सुनील कुमार जैन के द्वारा पूरे जिले में ब्लाक स्तर पर कोविड-19 टेस्ट हेतु विशेष शिविर आयोजन करने का निर्देश दिया गया है इस विशेष शिविर में सभी विभाग के शासकीय अधिकारी कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से टेस्ट कराने के निर्देश जारी किए गए है ।एक पत्र में यह लिखा गया है कि ब्लॉक स्तर पर समस्त अधिकारी कर्मचारी की उपस्थिति अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुनिश्चित करेंगे जिसमें पटवारी से लेकर समस्त राजस्व ग्राम सचिव रोजगार सहायक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका मितानिन तथा विकासखंड के समस्त थाना प्रभारी एवं कांस्टेबल अनिवार्यता टेस्ट कराएंगे। इन शिविरों में इच्छुक जनप्रतिनिधि एवं नागरिक भी अपना कोविड-19 टेस्ट करा सकेंगे लोगों में जागरूकता लाने के लिए ऐसे शिविर का आयोजन पूरे जिले में किया जा रहा है इस प्रकार शासकीय कर्मचारियों का कोविड-19 टेस्ट कराने का उद्देश्य एकमात्र लिया है कि इसे देखकर नागरिकों में जो भी है वह दूर हो और इस से प्रेरित होकर वह भी अपना टेस्ट कराएं बता दें कि इसके पूर्व कलेक्टर ने जिले में अधिक से अधिक टेस्ट कराने के लोगों से अपील की थी।

यहां है इस दिन शिविर का आयोजन

बलोदा बाजार 8 सितंबर दिन मंगलवार को
पलारी 9 सितंबर दिन बुधवार को
कसडोल 10 सितंबर दिन गुरुवार को
बिलाईगढ़ 11 सितंबर दिन शुक्रवार को
भाटापारा 12 सितंबर दिन शनिवार को
सिमगा 13 सितंबर दिन रविवार को

लोग कोरोना टेस्ट कराएं- कलेक्टर
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने कहा है कि शिविर आयोजन करने का उद्देश्य केवल इतना है कि अधिक से अधिक लोग अपना कोविड-19 टेस्ट कराएं

Leave a Reply