112 बिस्तर नये कोविड केयर सेंटर की हुई शुरुआत

भाटापारा/कलेक्टर सुनील कुमार जैन के निर्देश पर आज से सिमगा में 112 बिस्तर वाले नये कोविड सेंटर की शुरुआत कर दी गई है। इसी के साथ अब जिले में 8 वेंटिलेटर सहित 465 बिस्तर वाले कोविड हॉस्पिटल एवं केयर सेंटर की क्षमता विकसित कर ली गयी है। इससे जिले में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में काफी मदद मिलेगी। जिला मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने बताया कि हम आने वाले कुछ दिनों में जिले में 1 हज़ार से अधिक बिस्तर वाले कोविड केयर सेंटर तैयार कर लेंगे। उन्होंने आगे बताया कि वर्तमान में जिला कोविड हॉस्पिटल में 8 वेंटिलेटर सहित 73 बिस्तर उपलब्ध है। उसी तरह लाइवलीहुड कॉलेज एवं हास्टल सकरी में 170 बिस्तर,अनूसूचित जाति बालक छात्रावास कसडोल में 50 बिस्तर ,डीएवी बिलाईगढ़ में 60 बिस्तर सहित आज सिमगा के आईटीआई में 112 बिस्तर उपलब्ध है। आज शाम 5 बजे तक 465 बिस्तरों में 256 मरीज भर्ती है।जिसमे जिला कोविड हॉस्पिटल में 65 मरीज,लाइवलीहुड कॉलेज एवं हास्टल सकरी में 143 मरीज,अनूसूचित जाति बालक छात्रावास कसडोल में 47 मरीज,डीएवी बिलाईगढ़ में 1 मरीज भर्ती है। इसके साथ जिले में लगभग 200 बिस्तर रिक्त है। डॉ सोनवानी ने बताया कि हम आने वाले दिनों में टेस्टिंग की संख्या में काफी तेजी ला रहे है। इसके लिये जिले में संक्रमित मरीजो के लिये पर्याप्त संख्या में बिस्तर उपलब्ध है। जिले में किसी भी व्यक्ति को घबराने एवं डरने की कोई जरूरत नही है। पूरा स्टाफ लोगो की सेवा के लिये दिन रात मेहनत कर रही है। डॉ सोनवानी ने बताया कि सभी व्यक्ति अपने सुरक्षा का पूरा ध्यान रखे। मास्क,सेनेटाइजर अथवा साबुन से लगातार हाथ धोते रहे। अनावश्यक रूप से भीड़ भाड़ वाले जगहों से बचने का प्रयास करे। गर्भवती महिलाएं, बच्चे एवं बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखे साथ ही योग,ध्यान, एवं गर्म पानी का सेवन को नियमित रूप से दिनचर्या में शामिल करें। सर्दी,बुखार,खांसी के लक्षण दिखने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या मितानीन के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराये।

Leave a Reply