भाटापारा । रविवार को अग्रवाल सभा भाटापारा की सामान्य सभा की एक बैठक श्री अग्रसेन धर्मशाला में संपन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में अग्रवाल सभा के सदस्य शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता अग्रवाल सभा के अध्यक्ष प्रेमचंद्र भूषनिया ने की । बैठक प्रारंभ होने के पूर्व आए सभी सदस्यों के हाथों को सेनीटाइज कराया गया और बैठक में पूरी तरह से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी किया गया। साथ ही सभी सदस्यों ने मास्क का भी उपयोग किया ।बैठक में यह सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अग्रवाल समाज के शादी समारोह में होने वाली प्री वेडिंग को पूर्णतया प्रतिबंधित किया जाए। इसका प्रस्ताव आने पर उपस्थित सभी सदस्यों ने ध्वनि मत से उसको पारित कर दिया। अब भविष्य में होने वाली अग्रवाल समाज की शादियों के पूर्व जो प्री वेडिंग की जाती थी वह प्रतिबंधित होगी। निर्णय नहीं मानने वालों के विरुद्ध समाज उचित निर्णय लेगा।इसी तरह किसी भी बारात में सड़कों में महिलाओं का डांस पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। इसके पूर्व सड़कों पर भी डांस की प्रथा चल पड़ी थी, जिसका सभी सदस्यों ने समर्थन किया। तीसरा पुस्ता और समाज की जनगणना कराए जाने का मामला आया जिसे भी सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में अक्टूबर में पढ़ने वाली महाराजा अग्रसेन जी की जयंती कार्यक्रम को लेकर भी चर्चाएं हुई। अग्रवाल सभा के सचिव महेश भूषनिया ने ही बैठक का संचालन किया।
अग्रवाल समाज में प्री वेंडिंग पर प्रतिबंध
