मंडल से मिली जानकारी के मुताबिक, 14 मार्च 2026 को आयोजित हिंदी परीक्षा के “सेट-बी” प्रश्नपत्र के लीक होने की खबर 15 और 16 मार्च को सोशल मीडिया और कुछ समाचार पत्रों में सामने आई थी। मामले को गंभीर मानते हुए साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई, वहीं सिटी कोतवाली में एफआईआर भी दर्ज की गई।
जांच के बाद 23 मार्च को परीक्षा समिति की बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से 14 मार्च को हुई परीक्षा को निरस्त करने का निर्णय लिया गया। साथ ही नई तारीख 10 अप्रैल तय की गई। मंडल ने छात्रों और संबंधित अधिकारियों से अपील की है कि वे नई तारीख के अनुसार तैयारी करें और परीक्षा में शामिल हों।