राज्यपाल ने माँ महामाया का दर्शन कर लिया आशीर्वाद

रायपुर/राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज रतनपुर पहुंचकर माँ महामाया मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि, खुशहाली और प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना कर आशीर्वाद लिया।

मंदिर परिसर में राज्यपाल का मंदिर समिति के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर अधिकारी-कर्मचारी, एवं समिति के पदाधिकारी मौजूद थे।