शिक्षक दिवस के अवसर पर अवाम-ए-हिन्द  ने किया गुरुजनों का सम्मान

रायपुर। देश के प्रथम उपराष्ट्रपति भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर संस्था द्वारा आयोजित शिक्षक दिवस कार्यक्रम में समाज एवं शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाने वाले ऋषि पांडे, सरिता दीक्षित, अखिलेश्वरी शुक्ला, लक्ष्मी तिवारी, ममता ढीढी एवं अन्य गुरुजनों को संस्थापक मोहम्मद सज्ज़ाद खान  ने पुष्पमाला, श्रीफल, शाल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनकी सेवाओं की प्रशंसा कर सम्मानित किया। संस्था द्वारा इस वर्ष शासन के नियमों का पालन करते हुए सीमित तौर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मो. सज्जाद खान ने बताया कि हमारे जीवन को सँवारने में शिक्षक बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। गुरु-शिष्य परंपरा भारत की संस्कृति का एक अहम और पवित्र हिस्सा है। जीवन में माता-पिता का स्थान कभी कोई नहीं ले सकता, क्योंकि वे ही हमें इस रंगीन खूबसूरत दुनिया में लाते हैं। कहा जाता है कि जीवन के सबसे पहले गुरु हमारे माता-पिता होते हैं। भारत में प्राचीन समय से ही गुरु व शिक्षक परंपरा चली आ रही है, लेकिन जीने का असली सलीका हमें शिक्षक ही सिखाते हैं। सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। जिस हेतु समाज में गुरुजनों का सम्मान करना बेहद जरुरी है।
इस गरिमामयी कार्यक्रम में पदाधिकारी व सदस्य पं. अनिल शुक्ल , डॉ. भीष्म प्रकाश शर्मा, ज़ुबैर खान, राजेंद्र शर्मा, बलराम कश्यप, अबूबकर निजामी,नन्दलाल यादव, दिव्यांश शर्मा, श्रीमती अनिला शर्मा, नंदा रामटेके, प्रीति जैन एवं अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply