रायपुर। इंस्टिट्यूट ऑफ़ कॉस्ट अकाउंटेंट ऑफ़ इंडिया द्वारा आज CMA FINAL ( कॉस्ट अकाउंटेंट फाइनल) के परिणाम घोषित कर दिए गए। घोषित परिणाम अनुसार दुर्ग के गौरव शर्मा ने 519 अंकों के साथ छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। गौरव ने प्रदेश में पहला और देश में 32 वां स्थान प्राप्त कर प्रदेश को गौरवान्वित किया हैl
गौरव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार एवं शिक्षकों को दिया है। इनके परिवार में पिता श्री शिव चरण शर्मा ,माता श्रीमती छाया शर्मा तथा बहन मंजरी शर्मा हैं। गौरव को इस पेशेवर पाठ्यक्रम में आगे बढ़ने की प्रेरणा अपने मामा तथा छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी में कार्यरत उप महाप्रबंधक वित्त श्री अजय कुमार शर्मा से मिली जो स्वयं भी कॉस्ट अकाउंटेंट हैं।
श्री गौरव शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी तैयारी निरंतर जारी रखी और सभी विषयों का रिवीजन करते हुए सभी आठ विषयों के लगातार मॉक टेस्ट दिया। वे अभी चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं सिविल सर्विस की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैंl
इंस्टिट्यूट ऑफ़ कॉस्ट अकाउंटेंट ऑफ़ इंडिया के परीक्षा परिणाम घोषित, गौरव शर्मा को छत्तीसगढ़ में पहली रैंक
