दुर्ग । जिला दुर्ग में आज दोपहर तक प्राप्त रिपोर्ट में 41 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिसमें पुलिस कंट्रोल रूम से एक, सातवीं बटालियन छ ग सशस्त्र बल के दो जवान, बैंक ऑफ बड़ौदा सेक्टर 10 भिलाई से दो कर्मी तथा सेक्टर 10 के एक ही परिवार से पांच सदस्य संक्रमित मिले हैं।
चंदूलाल चंद्राकर कोविड-19 केयर सेंटर आजाद कोविड-19 केयर सेंटर एवं बीएसएफ आइसोलेशन वार्ड के प्रभारी डॉ अनिल शुक्ला ने बताया कि दोपहर तक प्राप्त रिपोर्ट में 41 संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिसमें पुलिस कंट्रोल रूम भिलाई से एक जवान संक्रमित मिला है। 7 वी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल से 2 जवान एवं सेक्टर 10 के एक परिवार से एक महिला ,एक पुरुष, एक बुजुर्ग एवं दो बालक संक्रमित मिले हैं। सेक्टर 10 स्टेट बैंक ऑफ बड़ौदा रीजनल ऑफिस से 2 कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं । जिसमें 1 पुरुष एवं एक महिला शामिल है । जिले के अन्य क्षेत्रों में ब्राह्मण पारा पाटन से एक युवक, दिगंबर जैन मंदिर मैथिली पारा दुर्ग से एक युवक, आमदी नगर हुडको से एक युवती ,विरोधा दुर्ग से एक युवक, पुलगांव वार्ड 54 दुर्ग से एक वृद्ध, बाजार चौक खमरिया वार्ड नंबर 1 से एक पुरुष, जवाहर नगर भिलाई से एक वृद्ध, मरोदा सेक्टर भिलाई से एक पुरुष, एवेन्यू डी सेक्टर 6 से एक वृद्ध ,दया नगर दुर्ग से एक महिला, दुर्ग से ही एक पुरुष, रिसाली सेक्टर भिलाई से एक युवक, सड़क 7 सेक्टर 10 भिलाई से एक पुरुष, सेक्टर 4 भिलाई से एक युवक, जवाहर नगर सुपेला भिलाई से एक वृद्ध ,भिलाई नगर दुर्ग से एक वृद्ध ,दुर्ग से एक वृद्ध ,ऑफिसर मेंस भिलाई से एक युवक, कोहका कुरूद भिलाई से एक महिला ,माना कैंप सड़क 2 रायपुर से एक पुरुष, एक महिला, बलराम चौक कृष्णा नगर भिलाई से एक युवक, महात्मा गांधी नगर वार्ड 72 दुर्ग से एक पुरुष, खपरी कुम्हारी से एक युवती, धमधा दुर्ग से एक वृद्धा, सेक्टर 2 भिलाई से एक युवती, नेहरू नगर ईस्ट से एक युवक, एम्स रायपुर से एक पुरुष संक्रमित पाया गया है।
|
ReplyForward
|
