बीजापुर जिले में आज हुई मुठभेड़ में नेशनल पार्क एरिया कमेटी का प्रमुख दिलीप बेड़जा सहित दो माओवादी मारे गए 

बीजापुर। बीजापुर जिले में आज सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए हैं। इनमें नेशनल पार्क एरिया कमेटी का प्रमुख दिलीप बेड़जा भी शामिल हैं। घटनास्थल से दोनों माओवादियों के शव के अलावा एके-सैंतालीस जैसे ग्रेडेड स्वचालित हथियार भी बरामद किए गए हैं।
जिले के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर जितेन्द्र यादव ने बताया कि उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड-डीआरजी, कोबरा और स्पेशल टास्क फोर्स-एसटीएफ की संयुक्त टीम तलाशी अभियान पर निकली थी। इस दौरान पहले से मौजूद माओवादियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने दो माओवादियों को मार गिराया। समाचार लिखे जाने तक दोनों ओर से रूक-रूककर फायरिंग जारी है।