कांग्रेस ने वरिष्ठ प्रवक्ता विकास तिवारी को पार्टी से 6 साल के लिया किया निष्कासित

दरअसल, विकास तिवारी ने ने झीरम घाटी कांड के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री कवासी लखमा का नार्को टेस्ट कराने की मांग की थी। इतना ही नहीं विकास ने भाजपा के तत्कालीन प्रदेश प्रभारी रहे जेपी नड्डा का भी नार्कोटेस्ट की मांग की थी। उनके इस बयान के बाद से ही प्रदेश कांग्रेस में हड़कंप मच गया था। इसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर विकास तिवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। विकास तिवारी की तरफ से कारण बताओ नोटिस का जवाब भी दिया गया, लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को विकास तिवारी का जवाब संतोषजनक नहीं लगा। इसके बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू ने आदेश जारी करते हुए विकास तिवारी को 6 साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित कर दिया है।